देश की खबरें | महंगाई और आर्थिक दुर्दशा के लिए मोदी सरकार की नीतियां जिम्मेदार: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने महंगाई और पेट्रोलियम उत्पादों के दाम में उछाल को लेकर बुधवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि इस पूरी स्थिति के लिए सरकार की नीतियां जिम्मेदार है।

नयी दिल्ली, 28 सितंबर कांग्रेस ने महंगाई और पेट्रोलियम उत्पादों के दाम में उछाल को लेकर बुधवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि इस पूरी स्थिति के लिए सरकार की नीतियां जिम्मेदार है।

पार्टी प्रवक्ता अंशुल अविजित ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ईंधन की ऊंची कीमतें, महंगाई , सरकार की लापरवाही, संवेदनहीनता और क्रूरता। सरकार गरीबों को मारना चाहती है, गुरबत को नहीं और दूसरी तरफ भारत जोड़ो यात्रा इसी मुद्दे को लेकर आगे बढ़ रही है, जोर-शोर से बढ़ रही है, अपनी मंजिल के करीब आ रही है।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘अर्थव्यस्था और सूक्ष्म अर्थव्यवस्था की समझ नहीं है, एक तरह का अनाड़ीपन है। दूसरी तरफ एक संवेदनहीनता भी है, एक बेरहमी भी है। अमीर आदमी और अमीर होते जा रहे हैं, गरीब औऱ गरीब।’’

अविजित के अनुसार, ‘‘जून, 2022 में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 116 डॉलर प्रति बैरल थी जो 26 सितंबर को घटकर 84.80 डॉलर प्रति बैरल हो गई। जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें इतनी कम हुई तो आपने (सरकार) क्यों नहीं की?

उन्होंने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की सरकार के समय कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल से अधिक थी, इसके बावजूद यह प्रयास किया गया था कि जनता पर बोझ नहीं पड़े।

कांग्रेस प्रवक्ता ने आरोप लगाया, ‘‘हमारी आर्थिक दुर्दशा, तबाही और बर्बादी के लिए भाजपा सरकार और उसकी नीतियां जिम्मेदार हैं।’’

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Match Video Highlights: एडिलेड में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती सीरीज; यहां देखें मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\