देश की खबरें | मोदी सरकार विपक्ष की आवाज ‘दबा’ रही है : पंजाब के मुख्यमंत्री मान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता भगवंत मान ने बृहस्पतिवार को नरेन्द्र मोदी सरकार पर विपक्ष की आवाज ‘‘दबाने’’ तथा देश में नफरत की राजनीति को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

नयी दिल्ली, 27 जुलाई पंजाब के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता भगवंत मान ने बृहस्पतिवार को नरेन्द्र मोदी सरकार पर विपक्ष की आवाज ‘‘दबाने’’ तथा देश में नफरत की राजनीति को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

वह संसद परिसर में ‘आप’ के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के निलंबन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे विपक्षी सांसदों के साथ शामिल हुए। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सत्तारूढ़ गठबंधन सांसदों को जनता से जुड़े मुद्दों को उठाने नहीं देता।

मान ने कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधियों की आवाज दबाने का यह ‘‘निरंकुश’’ तरीका और वह भी इस ‘‘लोकतंत्र के मंदिर’’ में, पूरी तरह अवांछित है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मोदी एंड कंपनी’ देश में लोकतंत्र को खतरे में डाल रही है। उन्होंने कहा कि अगर देश को प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और उनके 28 राज्यपालों सहित 30 लोगों द्वारा चलाया जाना है, तो चुनाव कराने पर भारी रकम क्यों बर्बाद की जानी चाहिए।

मान ने कहा, “यह लोकतंत्र में एक खतरनाक प्रवृत्ति है जिस पर तुरंत रोक लगाने की जरूरत है।”

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अपने ‘मन की बात’ रेडियो कार्यक्रम में बात करना पसंद करते हैं लेकिन वह देश के लोगों की बात सुनने के लिए कभी तैयार नहीं रहते।

उन्होंने कहा कि देश के बुद्धिमान और लोकतंत्र पसंद लोग इसे कभी स्वीकार नहीं करेंगे और वे भाजपा तथा उसके सहयोगियों को करार सबक सिखाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\