जरुरी जानकारी | मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया, भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा: गोयल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि मोदी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया है और अगले कुछ साल में देश दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

मुंबई, 22 अप्रैल केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि मोदी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया है और अगले कुछ साल में देश दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

उन्होंने यहां व्यापारियों की एक विशाल सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश की अर्थव्यवस्था तेज गति से बढ़ रही है और वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए कई उपाय किए गए हैं।

गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश दुनिया में अग्रणी बनेगा।

मंत्री ने कहा कि यह मोदी की गारंटी है कि भारत उनके 'तीसरे' कार्यकाल में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

उन्होंने कहा कि करदाताओं के पैसे का लोगों की भलाई और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए उचित उपयोग किया जा रहा है।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने कहा कि सरकार ने पिछले 10 वर्षों में प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के माध्यम से गरीबों को 30-35 लाख करोड़ रुपये हस्तांतरित किए हैं।

उन्होंने कहा कि मुंबई में मेट्रो, तटीय सड़क, ट्रांस-हार्बर लिंक और अटल सेतु जैसी कई परियोजनाएं शुरू हुई हैं। गोयल मुंबई (उत्तर) लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने 'उत्तर मुंबई' को 'उत्तम मुंबई' बनाने के लिए वोट देने की अपील की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now