देश की खबरें | मोदी ने बिम्सटेक सम्मेलन के दौरान पारंपरिक चिकित्सा उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को बैंकॉक में आयोजित बंगाल की खाड़ी बहुक्षेत्रीय तकनीकी एवं आर्थिक सहयोग पहल (बिम्सटेक) शिखर सम्मेलन के दौरान पारंपरिक चिकित्सा पर अनुसंधान व प्रसार को बढ़ावा देने के लिए उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना की घोषणा की।

नयी दिल्ली, चार अप्रैल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को बैंकॉक में आयोजित बंगाल की खाड़ी बहुक्षेत्रीय तकनीकी एवं आर्थिक सहयोग पहल (बिम्सटेक) शिखर सम्मेलन के दौरान पारंपरिक चिकित्सा पर अनुसंधान व प्रसार को बढ़ावा देने के लिए उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना की घोषणा की।

पहल की घोषणा करते हुए मोदी ने कहा, “सार्वजनिक स्वास्थ्य हमारे सामूहिक सामाजिक विकास का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है।”

उन्होंने कहा, “मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत बिम्सटेक में शामिल देशों में कैंसर के इलाज के लिए प्रशिक्षण और दक्षता विकास में सहयोग देगा। स्वास्थ्य के प्रति हमारे समग्र दृष्टिकोण के अनुरूप, पारंपरिक चिकित्सा के अनुसंधान और प्रसार को बढ़ावा देने के लिए उत्कृष्टता केंद्र भी स्थापित किया जाएगा।”

आयुष मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह ध्यान देने योग्य है कि थाईलैंड और भारत के बीच घनिष्ठ पारस्परिक संबंधों के साथ-साथ मजबूत पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियां भी हैं।

मंत्रालय के अनुसार प्रधानमंत्री की इस घोषणा से इस क्षेत्र में अनुसंधान व विकास गतिविधि को महत्वपूर्ण बढ़ावा मिलेगा।

बयान में कहा गया है कि दोनों देश पारंपरिक चिकित्सा में अकादमिक व अनुसंधान सहयोग को मजबूत करने, बढ़ावा देने, सुविधाजनक बनाने और विकसित करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now