देश की खबरें | मणिपुर में तीन लोगों की मौत को लेकर दो मंत्रियों और तीन विधायकों के घरों में घुसी भीड़

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर के इंफाल में शनिवार को प्रदर्शनकारी जिरिबाम जिले में तीन लोगों की मौत के सिलसिले में न्याय की मांग करते हुए दो मंत्रियों तथा तीन विधायकों के आवास में घुस गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

इंफाल, 16 नवंबर मणिपुर के इंफाल में शनिवार को प्रदर्शनकारी जिरिबाम जिले में तीन लोगों की मौत के सिलसिले में न्याय की मांग करते हुए दो मंत्रियों तथा तीन विधायकों के आवास में घुस गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

विधायकों के घरों पर भीड़ के घुस जाने के बाद इंफाल पश्चिम (जिला) प्रशासन को जिले में अनिश्चित काल के लिए निषेधाज्ञा लगानी पड़ी।

इंफाल पश्चिम के जिलाधिकारी टी किरण कुमार द्वारा जारी किये गये आदेशानुसार शनिवार को अपराह्न साढ़े चार बजे कर्फ्यू लगा दिया गया।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यहां लामफेल सनाकेथेल इलाके में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री सपाम रंजन के आवास में भीड़ घुस गयी।

लामफेल सनाकीथेल विकास प्राधिकरण के प्रतिनिधि डेविड ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘सपाम ने हमें आश्वासन दिया कि तीन लोगों की मौत से संबंधित मुद्दों पर मंत्रिमंडल की बैठक में चर्चा की जाएगी और अगर सरकार जनता की भावनाओं का सम्मान करने में विफल रहती है तो मंत्री अपना इस्तीफा दे देंगे।’’

एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनकारी उपभोक्ता मामले एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री एल सुसिंद्रो सिंह के घर में भी घुस गये।

इंफाल पश्चिम जिले के सागोलबंद इलाके में प्रदर्शनकारियों ने भाजपा विधायक आर के इमो के आवास के सामने एकत्र होकर नारेबाजी की। इमो मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के दामाद भी हैं।

प्रदर्शनकारियों ने तीन लोगों की मौत पर सरकार से उचित कार्रवाई की मांग की और अधिकारियों से ‘24 घंटे के भीतर अपराधियों को गिरफ्तार करने’ की अपील की।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि टिडिम रोड पर प्रदर्शनकारी केशामथोंग के निर्दलीय विधायक सपाम निशिकांत सिंह से मिलने उनके निवास पहुंचे लेकिन जब उन्हें बताया गया कि विधायक राज्य में नहीं है तब उन्होंने उनके स्वामित्व वाले एक स्थानीय समाचार पत्र के कार्यालय भवन को निशाना बनाया।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात मणिपुर-असम सीमा पर जिरि और बराक नदियों के संगम के करीब तीन शव बरामद किये गये। संदेह है कि ये तीनों शव उन छह लोगों में तीन के शव हैं जो जिरिबाम जिले से लापता हो गये।

जिरिबाम जिले के बोरोबेकरा से करीब 16 किलोमीटर दूर एक महिला एवं दो बच्चों के शव मिले थे। बोरोबेकरा के समीप एक स्थान से छह लोग सोमवार को लापता हो गये थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Toss And Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड