विदेश की खबरें | कथित बेअदबी को लेकर पाकिस्तान में भीड़ ने ईसाइयों पर हमला किया, दो घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कुरान के अपमान के आरोप में कट्टरपंथी इस्लामवादियों के नेतृत्व में भीड़ ने शनिवार को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में ईसाइयों पर हमला कर दिया, जिसमें अल्पसंख्यक समुदाय के कम से कम दो सदस्य घायल हो गए।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लाहौर, 25 मई कुरान के अपमान के आरोप में कट्टरपंथी इस्लामवादियों के नेतृत्व में भीड़ ने शनिवार को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में ईसाइयों पर हमला कर दिया, जिसमें अल्पसंख्यक समुदाय के कम से कम दो सदस्य घायल हो गए।

यह घटना सुबह लाहौर से करीब 200 किलोमीटर दूर पंजाब के सरगोधा जिले के मुजाहिद कॉलोनी में हुई।

पुलिस का दावा है कि समय पर मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है।

ईसाई समुदाय की संपत्तियों पर भीड़ के हमले के कई वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हो रहे हैं।

कट्टरपंथी तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में भीड़ ने ईसाई समुदाय पर हमला किया, उनकी संपत्ति को जला दिया और तोड़फोड़ की।

पंजाब के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी असद इजाज मल्ही के अनुसार, पुलिस की एक बड़ी टुकड़ी मुजाहिद कॉलोनी पहुंची और भीड़ को तितर-बितर कर दिया, जिसने कुरान के अपमान के आरोप में (ईसाइयों के) कुछ घरों को घेर लिया था।

उन्होंने कहा कि एक घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए वहां पुलिस तैनात की गई है।

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने ‘पीटीआई-’ को बताया कि शनिवार सुबह मुजाहिद कॉलोनी के कुछ युवाओं ने आरोप लगाया कि नजीर गिल मसीह नामक व्यक्ति ने कुरान का अपमान किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\