जरुरी जानकारी | बाइडन के आर्थिक विकल्पों को सीमित करने के आरोपों से म्नुचिन ने किया इनकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. म्नुचिन के ऊपर आरोप है कि वह फेडरल रिजर्व के द्वारा चलाये जा रहे कई आपात ऋण कार्यक्रमों को रोक रहे हैं। इससे कोरोना वायरस से प्रभावित अर्थव्यवस्था को उबारने में बाइडन के विकल्प सीमित हो रहे हैं।

म्नुचिन के ऊपर आरोप है कि वह फेडरल रिजर्व के द्वारा चलाये जा रहे कई आपात ऋण कार्यक्रमों को रोक रहे हैं। इससे कोरोना वायरस से प्रभावित अर्थव्यवस्था को उबारने में बाइडन के विकल्प सीमित हो रहे हैं।

म्नुचिन ने एक समाचार चैनल को दिये साक्षात्कार में कहा कि इन कार्यक्रमों का अच्छे से उपयोग नहीं किया जा रहा था। कांग्रेस इन कार्यक्रमों की धनराशि को छोटे व्यवसायों के अनुदान में पुन: आवंटित कर या बेरोजगारी मदद में बेहतर तरीके से इस्तेमाल कर सकती है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का कब बढ़ेगा महंगाई भत्ता?.

उन्होंने कहा, ‘‘हम कुछ भी रोकने का प्रयास नहीं कर रहे हैं। हमें कॉरपोरेट बांड खरीदने के लिये इन पैसों की जरूरत नहीं है। हम इन पैसों से उन छोटे व्यवसायों की मदद करना चाहते हैं, जो अभी भी बंद हैं।’’

म्नुचिन ने कहा कि यह निर्णय कांग्रेस को कोरोना वायरस से संबंधित अन्य योजनाओं (कार्यक्रमों) में 455 अरब डॉलर का उचित तरीके से इस्तेमाल करने में मदद करेगा।

यह भी पढ़े | Indira Priyadarshini Nature Safari Mohraenga’ Inauguration Live Streaming: छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल राज्य के नए टूरिस्ट डेस्टिनेशन का कर रहे है उद्घाटन, यहां देखें लाइव.

फेडरल रिजर्व ने अपने कॉरपोरेट ऋण, नगर निगम ऋण और मेन स्ट्रीट ऋण कार्यक्रमों को बंद करने वाले म्नुचिन के कदम का शुरू में विरोध किया था, लेकिन बाद में फेड ने अपना रुख नरम कर लिया था।

फेडरल रिजर्व की ओर से शुक्रवार को जारी एक पत्र में चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने कहा कि केंद्रीय बैंक आपात ऋण कार्यक्रमों को बंद करने के म्नुचिन के अनुरोध का पालन करेगा और बचे हुए धन को वापस वित्त मंत्रालय को दे देगा।

हालांकि म्नुचिन के इस कदम की आलोचना भी की जा रही है। कई आलोचकों का कहना है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार राजनीति करने का कोई मौका नहीं चूक रही है। उद्योग व वाणिज्य संगठन यूएस चैंबर ऑफ कॉमर्स ने भी म्नुचिन के इस निर्णय की आलोचना की है।

स्वतंत्र अर्थशास्त्रियों का भी मानना है कि आपात ऋण कार्यक्रमों को बंद करने के म्नुचिन के निर्णय से आर्थिक जोखिम उत्पन्न होते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड