जरुरी जानकारी | एमएंडएम की बिक्री मई में 52 प्रतिशत घटकर 17,447 इकाई रही

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रमुख वाहन कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) ने मंगलवार को कहा कि विभिन्न राज्यों में लॉकडाउन के चलते मई 2021 में उसकी कुल बिक्री इससे पिछले महीने की तुलना में 52 प्रतिशत घटकर 17,447 वाहनों की रह गई।

नयी दिल्ली, एक जून प्रमुख वाहन कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) ने मंगलवार को कहा कि विभिन्न राज्यों में लॉकडाउन के चलते मई 2021 में उसकी कुल बिक्री इससे पिछले महीने की तुलना में 52 प्रतिशत घटकर 17,447 वाहनों की रह गई।

एमएंडएम ने कहा कि इस साल मार्च में उसने डीलरों को 36,437 इकाइयां भेजी थीं।

कंपनी ने बताया कि घरेलू बाजार में यात्री वाहनों की बिक्री मई में 56 प्रतिशत घटकर 8,004 इकाई रह गई, जो अप्रैल 2021 में 18,285 इकाई रही थी।

इसी तरह मई में वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 53 प्रतिशत घटकर 7,508 इकाई रह गई, जो अप्रैल में 16,147 इकाई थी।

एमएंडएम ने कहा कि पिछले महीने उसका निर्यात 1,935 इकाई रहा, जो अप्रैल में 2,005 इकाई था।

महिंद्रा एंड महिंद्रा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (ऑटोमोटिव प्रभाग) विजय नाकरा ने कहा, ‘‘हमें अपने पूरे उत्पाद पोर्टफोलियो के लिए एक मजबूत वृद्धि की उम्मीद है। प्रतीक्षा अवधि बढ़ने के बावजूद थार की बुकिंग तेज है। एक्सयूवी300 को जबरदस्त सफलता मिली है और इसकी मजबूत मांग जारी है।’’

उन्होंने कहा कि संक्रमण के मामलों के कमी और बाजारों के क्रमिक रूप से खुलने के बाद कंपनी को मजबूत मांग की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर