देश की खबरें | पश्चिम बंगाल में दो दिवसीय मानसून सत्र से पहले विधायक, विधानसभा कर्मचारी कोविड-19 जांच से गुजरे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में विधानसभा के दो दिवसीय मानसून सत्र से पहले महामारी से संबंधित सुरक्षा कदमों के मद्देनजर कई विधायकों, विधानसभा कर्मचारियों और मीडियाकर्मियों ने कोविड-19 जांच करायी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, आठ सितंबर पश्चिम बंगाल में विधानसभा के दो दिवसीय मानसून सत्र से पहले महामारी से संबंधित सुरक्षा कदमों के मद्देनजर कई विधायकों, विधानसभा कर्मचारियों और मीडियाकर्मियों ने कोविड-19 जांच करायी।

इस विधानसभा सत्र की शुरुआत नौ सितंबर से हो रही है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बिहार में राबड़ी देवी के घर के बाहर आरजेडी नेताओं ने लगाए पोस्टर, तेजस्वी यादव को अर्जुन तो तेजप्रताप को भगवान कृष्ण के रूप में दिखाया गया.

अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने पिछले सप्ताह कहा था कि विधानसभा का सत्र आईसीएमआर के दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए आयोजित किया जाएगा और प्रत्येक व्यक्ति को सदन में प्रवेश से पहले कोविड-19 जांच से गुजरना होगा।

विधानसभा के सूत्रों के अनुसार सत्र में हिस्सा लेने की योजना बनाने वाले विधायकों, कर्मचारियों और पत्रकारों ने सदन के परिसर में अलग-अलग कतारों में खड़े होकर और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए त्वरित एंटीजन जांच कराया।

यह भी पढ़े | Bomb Blast in Aurangabad: बिहार के औरंगाबाद जिले में बम विस्फोट, मां और बेटा घायल, जांच में जुटी पुलिस.

विधानसभा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, '' जांच रिपोर्ट 30 मिनट के भीतर उपलब्ध हो गयी। अभी हम जांच रिपोर्ट की जानकारी या कितनी जांच हुई, इसकी जानकारी का खुलासा नहीं कर रहे हैं।''

उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया बुधवार और बृहस्पतिवार तक चलेगी।

इससे पहले 294 सदस्यों वाली विधानसभा का सत्र कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर 17 मार्च को समाप्त हो गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\