विदेश की खबरें | पाकिस्तान में बंदूकधारियों के हमले में विधायक घायल, उनके भाई-भतीजे समेत चार लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने कहा कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के विधायक मलिक लियाकत खान इस हमले में घायल हो गये।
पुलिस ने कहा कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के विधायक मलिक लियाकत खान इस हमले में घायल हो गये।
हालांकि, शनिवार देर रात हमले में तीन अन्य लोगों के साथ घायल हुए विधायक को प्रांतीय राजधानी पेशावर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
फिलहाल, इस हमले की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है।
जानकारी के मुताबिक, हमला रूढ़िवादी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के निचले दीर जिले के मैदानी इलाके में हुआ। इस प्रांत में इमरान खान की पार्टी की सरकार है।
पुलिस अधिकारी जर बादशाह ने कहा कि मारे गए लोगों में पीटीआई के विधायक का भतीजा और भाई शामिले थे। वह दोनों शनिवार देर रात एक अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)