देश की खबरें | मिजोरम: अंगूर उत्पादक किसानों ने आंदोलन की धमकी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिजोरम के अंगूर उत्पादक किसानों ने आबकारी विभाग द्वारा आइजोल में स्थानीय रूप से निर्मित वाइन जब्त किये जाने के बाद आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।

आइजोल, 31 मई मिजोरम के अंगूर उत्पादक किसानों ने आबकारी विभाग द्वारा आइजोल में स्थानीय रूप से निर्मित वाइन जब्त किये जाने के बाद आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।

अंगूर उत्पादकों ने सरकार की कार्रवाई के खिलाफ आंदोलन शुरू करने की धमकी देते हुए जब्त शराब की बोतलों को तत्काल वापस करने की मांग की।

आबकारी मंत्री के. बीछुआ ने कहा कि सरकार ने स्थानीय रूप से प्रसंस्कृत अंगूर की वाइन को निशाना नहीं बनाया है बल्कि कानून के अनुसार इन्हें जब्त करना पड़ा है क्योंकि हाल ही में छापेमारी के दौरान विदेशी शराब और बीयर की बोतलों के साथ वाइन की बोतलें मिली थीं।

शुक्रवार को आइजोल में कुछ दुकानों पर छापेमारी के दौरान शराब और बीयर के साथ भारी मात्रा में 'चैंपवाइन' के नाम से जानी जाने वाली स्थानीय रूप से अंगूर से निर्मित वाइन जब्त की गयी थी।

मंत्री ने कहा कि गुप्त सूचना मिली थी कि उन दुकानों पर कोरियाई सोजू और अन्य विदेशी शराब बेची जा रही है, जिसके आधार पर छापेमारी की गई।

चंफाई अंगूर उत्पादक सोसाइटी (सीजीजीएस) और हनाहलान अंगूर उत्पादक एवं प्रसंस्करण सहकारी समिति ने शनिवार को प्रस्ताव पारित कर राज्य सरकार से जब्त वाइन की बोतलें वापस करने की मांग की। इसके अलावा अन्य समितियों ने भी राज्य सरकार से उन्हें मुक्त रूप से वाइन बेचने देने की मांग की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें