विदेश की खबरें | अदन की खाड़ी में जहाज को निशाना बनाकर मिसाइल हमला, हूती विद्रोहियों पर संदेह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इस हमले से पहले हूती विद्रोहियों ने यूनान के झंडे वाले एक तेल टैंकर में घुसकर उसमें विस्फोटक रखे थे, जिससे बाद में उसमें कई विस्फोट हुए थे। टैंकर में विस्फोट से लाल सागर में बड़े पैमाने पर तेल रिसाव का खतरा पैदा हो गया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस हमले से पहले हूती विद्रोहियों ने यूनान के झंडे वाले एक तेल टैंकर में घुसकर उसमें विस्फोटक रखे थे, जिससे बाद में उसमें कई विस्फोट हुए थे। टैंकर में विस्फोट से लाल सागर में बड़े पैमाने पर तेल रिसाव का खतरा पैदा हो गया है।

हूती विद्रोहियों द्वारा पिछले कुछ समय में पोत को निशाना बनाकर किए गए हमलों से एक हजार अरब अमेरिकी डॉलर के उस सामान की आपूर्ति बाधित हुई है, जो इजराइल-हमास युद्ध के मद्देनजर हर साल गाजा पट्टी में लाल सागर के जरिये भेजा जाता है।

ब्रिटिश सेना के ‘यूनाइटेड किंगडम मैरिटाइम ट्रेड ऑपरेशंस’ (यूकेएमटीओ) केंद्र ने बताया कि शुक्रवार को किए गए हमले के दौरान दो मिसाइल अदन से करीब 240 किलोमीटर पूर्व में जहाज के पास गिरीं।

यूकेएमटीओ ने बताया कि जहाज ने सूचित किया है कि चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। मामले की जांच की जा रही है।

हूती विद्रोहियों ने अभी इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। उन्होंने अक्टूबर में गाजा में युद्ध शुरू होने के बाद से 80 से अधिक जहाजों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए हैं। हूती विद्रोहियों ने एक जहाज का अपहरण भी किया और हमला कर दो जहाजों को जलमग्न कर दिया, जिसमें चार नाविक मारे गए।

इस बीच, अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड ने शनिवार को कहा कि उसने यमन में हूती नियंत्रित क्षेत्र में दो ड्रोन नष्ट कर दिए।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड