खेल की खबरें | मिश्रा और मोहित ने हरियाणा को सेना पर रोमांचक जीत दिलायी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अनुभवी स्पिनर अमित मिश्रा और तेज गेंदबाज मोहित शर्मा के शानदार खेल से हरियाणा ने सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के ग्रुप सी के रोमांचक मैच में सेना को एक रन से हराकर अपने अभियान को शुरू किया।

मुल्लांपुर, 11 अक्टूबर अनुभवी स्पिनर अमित मिश्रा और तेज गेंदबाज मोहित शर्मा के शानदार खेल से हरियाणा ने सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के ग्रुप सी के रोमांचक मैच में सेना को एक रन से हराकर अपने अभियान को शुरू किया।

पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद हरियाणा की टीम 18.2 ओवर में 126 रन पर आउट हो गयी। टीम के लिए सुमित कुमार (24) और शिवम चौहान (23) ही 20 रन से अधिक का योगदान दे सके।

सेना के लिए पुलकित नागर ने 18 रन देकर तीन विकेट लिये।

लक्ष्य का पीछा करते हुए सेना की टीम 15वें ओवर में तीन विकेट पर 78 रन बनाकर अच्छी स्थिति में थी लेकिन 20 ओवर में टीम सात विकेट पर 125 रन ही बना सकी।

मिश्रा ने चार ओवर में 21 रन देकर दो विकेट लिये। राहुल तेवतिया ने दो ओवर में 18 रन देकर दो जबकि मोहित ने चार ओवर में 24 रन देकर एक विकेट चटकाया।

सेना के कप्तान रजत पालिवाल ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाये।

ग्रुप के अन्य मैचों में मेघालय ने जम्मू कश्मीर को आठ विकेट से जबकि कर्नाटक ने महाराष्ट्र को 99 रन से हराया।

जम्मू कश्मीर की टीम नौ ओवर के मैच में तीन विकेट पर 81 रन ही बना सकी। अब्दुल समद ने 12 गेंद में 22 रन बनाये। पुनीत बिष्ट ने 23 गेंद में 51 रन की नाबाद पारी खेल कर 7.3 ओवर में मेघालय को जीत दिला दी।

कर्नाटक के लिए देवदत्त पडिक्कल ने 62 गेंद में 124 रन बनाये। कर्नाटक ने दो विकेट पर 215 रन बनाने के बाद महाराष्ट्र की पारी को आठ विकेट पर 116 रन पर रोक दिय।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 52nd Match Live Toss And Scorecard: कोलकाता में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Scorecard: दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराया, डेवाल्ड ब्रेविसज़ा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें ZIM बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

West Indies T20 World Cup At Eden Gardens: टी20 वर्ल्ड कप में ईडन गार्डन स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा हैं वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें कैरेबियाई टीम के आकंड़ें

\