देश की खबरें | बदमाशों ने व्यक्ति को पीटा, पत्नी से सामूहिक बलात्कार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के ढेंकनाल जिले में बदमाशों ने एक शख्स की कथित तौर पर पिटाई की और उसकी पत्नी के साथ सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

भुवनेश्वर, 24 अक्टूबर ओडिशा के ढेंकनाल जिले में बदमाशों ने एक शख्स की कथित तौर पर पिटाई की और उसकी पत्नी के साथ सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

घटना 21 अक्टूबर की शाम जिले के बरुना इलाके के पास हुई। अधिकारी ने कहा कि दंपति जाजपुर जिले का रहने वाला है और महिला अपनी पढ़ाई के लिए भुबन में रहती है।

पुलिस के मुताबिक, दंपति शनिवार शाम को मोटरसाइकिल से भुबन से अपने घर जा रहा था। बरुना इलाके में एक नहर के पास कुछ बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और व्यक्ति की पिटाई की और उसका मोबाइल फोन छीन लिया।

उन्होंने कहा कि वे उसकी पत्नी को पास के वन क्षेत्र में ले गए और उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।

पीड़िता ने भुवन थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

ढेंकनाल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ज्ञान रंजन महापात्रा ने कहा, “ महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। हमने घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर ली है। हमने उनमें से दो को हिरासत में ले लिया है और अन्य तीन आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।”

उन्होंने कहा कि अपराध में इस्तेमाल किए गए वाहनों की भी पहचान कर ली गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now