खेल की खबरें | मिसबाह की नकारात्मक प्रतिक्रिया से टीम पर बुरा असर होगा: इंजमाम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम-उल-हक ने रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान मुख्य कोच और चयनकर्ता मिस्बाह-उल-हक की नकारात्मक हाव भाव दिखाने के लिये आलोचना की।

लाहौर, 31 अगस्त पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम-उल-हक ने रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान मुख्य कोच और चयनकर्ता मिस्बाह-उल-हक की नकारात्मक हाव भाव दिखाने के लिये आलोचना की।

इंग्लैड ने जीत के मिले 196 रन के लक्ष्य को पांच विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया था।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: डिविलियर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के साथ अभ्यास का ‘लुत्फ’ उठाया.

इंग्लैंड का स्कोर जब बिना किसी नुकसान के 65 रन था तब मिस्बाह अपना एक हाथ चेहरे और सिर पर रख कर निराश दिख रहे थे।

इंजमाम ने कहा कि जब टीम मैदान में संघर्ष कर रही होती है तब इस तरह की प्रतिक्रियाएं टीम को नकारात्मक संदेश देती हैं ।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: आईपीएल प्रसारणकर्ता स्टार के सदस्य को कोरोना, कार्यक्रम में किया बदलाव.

इंजमाम ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा,‘‘ इंग्लैंड की पारी के पांचवें ओवर के दौरान, जब पाकिस्तान अपने पावरप्ले के ओवरों की गेंदबाजी कर रहा था और 40-45 रन बना चुके थे तब टेलीविजन पर मिस्बाह दिखे जिन्होंने अपना सिर पकड़ रखा था और वे निराश दिख रहे थे। उन्हें देख कर लग रहा था कि काफी बुरा हुआ है।

उन्होंने कहा, ‘‘ अभी दूसरी टीम को 155-160 रन और बनाने है, ऐसे में मैच किसी के पक्ष में भी जा सकता है लेकिन आप ऐसा संदेश दे रहे है जैसे आपने कुछ गलत कर दिया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ आप मैच के बाद ठीक तरह से चर्चा कर सकते हैं लेकिन मैच के दौरान ऐसी प्रतिक्रिया देने का टीम पर बुरा असर पड सकता है।’’

इंजमाम ने कहा कि मैच की स्थिति चाहे जैसी भी हो ‘सकारात्मक प्रतिकिया’ देना जरूरी है।

पाकिस्तान के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 20,000 से ज्यादा रन बनाने वाले इंजमाम ने कहा कि पूर्व कोच मिकी अर्थर भी ऐसे ही प्रतिक्रिया देते थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\