खेल की खबरें | मीराबाई चानू ने पेरिस ओलंपिक में जगह सुनिश्चित की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. तोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता भारतीय भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने सोमवार को यहां आईडब्ल्यूएफ विश्व कप में महिलाओं के 49 किग्रा भार वर्ग के ग्रुप बी में तीसरे स्थान पर रहकर पेरिस ओलंपिक में अपनी जगह सुनिश्चित की।

फुकेट (थाईलैंड), एक अप्रैल तोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता भारतीय भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने सोमवार को यहां आईडब्ल्यूएफ विश्व कप में महिलाओं के 49 किग्रा भार वर्ग के ग्रुप बी में तीसरे स्थान पर रहकर पेरिस ओलंपिक में अपनी जगह सुनिश्चित की।

चोटिल होने के कारण छह महीने बाद वापसी करने वाली मीराबाई ने कुल 184 किग्रा (81 किग्रा और 103 किग्रा) भार उठाया। यह पेरिस ओलंपिक के लिए अंतिम और अनिवार्य क्वालीफायर टूर्नामेंट है।

अपनी स्पर्धा पूरी होने के साथ ही मीराबाई ने पेरिस ओलंपिक के लिए तय मानदंड पूरे कर लिए हैं जिनमें दो अनिवार्य टूर्नामेंट और तीन अन्य क्वालीफायर में भाग लेना शामिल हैं।

भारत की 2017 विश्व चैंपियन मीराबाई वर्तमान में महिलाओं की 49 किग्रा ओलंपिक क्वालिफिकेशन रैंकिंग (ओक्यूआर) में चीन की जियान हुईहुआ के बाद दूसरे स्थान पर है।

क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियों की आधिकारिक घोषणा विश्व कप के समापन के बाद होगी जब ओक्यूआर अपडेट किया जाएगा। प्रत्येक भार वर्ग से शीर्ष 10 भारोत्तोलक पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करेंगे।

मीराबाई ने इससे पहले आखिरी बार पिछले साल सितंबर में एशियाई खेलों में भाग लिया था जहां वह चोटिल हो गई थी। वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाई लेकिन उन्होंने पांच बार वजन उठाने में कोई गलती नहीं की।

स्नैच और क्लीन एवं जर्क में वह अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के करीब भी नहीं पहुंच पाई। इस 29 वर्षीय खिलाड़ी का स्नैच में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 88 किग्रा है, जबकि उन्होंने 2021 में एशियाई चैंपियनशिप में क्लीन एंड जर्क में 119 किग्रा का तत्कालीन विश्व रिकॉर्ड बनाया था।

लेकिन अभी वह चोट से उभरी है और जुलाई तक उनके अपने चरम पर पहुंचने की संभावना है। मीराबाई पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाली अकेली भारतीय भारोत्तोलक होंगी। यह तीसरा अवसर होगा जबकि वह ओलंपिक में हिस्सा लेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू