देश की खबरें | जहांगीरपुरी में अल्पसंख्यकों को निशाना नहीं बनाया गया: केंद्रीय मंत्री पुरी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली के जहांगीरपुरी में नगर निगम की कार्रवाई किसी अल्पसंख्यक समुदाय के प्रति लक्षित नहीं थी। साथ ही, उन्होंने इस तरह के आरोपों को ‘बकवास’ करार दिया।
मुंबई, 22 अप्रैल केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली के जहांगीरपुरी में नगर निगम की कार्रवाई किसी अल्पसंख्यक समुदाय के प्रति लक्षित नहीं थी। साथ ही, उन्होंने इस तरह के आरोपों को ‘बकवास’ करार दिया।
आवासन और शहरी कार्य मंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिखों और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के लिए काफी काम किया है।
जहांगीरपुरी में साम्प्रदायिक हिंसा के बाद भारतीय जनता पार्टी शासित उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने इलाको में अतिक्रमण रोधी अभियान चलाया। हालांकि, इस अभियान पर उच्चतम न्यायालय ने रोक लगा दी।
पुरी ने टाइम्स नेटवर्क इंडिया इकोनॉमिक कॉनक्लेव में कहा, ‘‘यह सरकार प्रतिशोधी नहीं है, यह सरकार नुकसान सहती है क्योंकि हम आने वाली सभी चीजों को समायोजित करने की कोशिश करते हैं... हम सभी को साथ लेकर चलते हैं। ’’
उन्होंने कहा, ‘‘यही कारण है कि लोग (हमारे लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर जोर देने का) फायदा उठाते हैं।’’
उन्होंने अल्पसंख्यकों को निशाना बनाये जाने के आरोपों को खारिज करते हुए इसे ‘बकवास’ करार दिया।
पुरी ने कहा कि जहांगीरपुरी में कार्रवाई उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने की और इससे उनके मंत्रालय का कोई लेनादेना नहीं है।
पुरी ने अवैध ढांचों को नियमित करने की उनकी योजना की याद दिलाये जाने पर कहा कि अनधिकृत ढांचों और सड़कों पर अतिक्रमण के बीच भेद किये जाने की जरूरत है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)