देश की खबरें | कश्मीर में ठंड से मामूली सी राहत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर के अधिकतर स्थानों पर रविवार को न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं लोगों को शीत लहर से राहत नहीं मिली क्योंकि घाटी में पारा जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे ही रहा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, 18 जनवरी कश्मीर के अधिकतर स्थानों पर रविवार को न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं लोगों को शीत लहर से राहत नहीं मिली क्योंकि घाटी में पारा जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे ही रहा।

मौसम विज्ञान विभाग कार्यालय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के 22 जनवरी से कुछ दिन के लिए केन्द्र शासित प्रदेश को प्रभावित करने का अनुमान है।

इस महीने की शुरुआत में भारी बर्फबारी के बाद से ही कश्मीर घाटी में शीत लहर का प्रकोप जारी है। भीषण सर्दी के कारण डल झील सहित यहां कई इलाकों में पानी के स्रोत भी जम रहे हैं।

रात में अब भी तामपान शून्य से कई डिग्री नीचे दर्ज किया जा रहा है। गुलमर्ग के स्की-रिज़ार्ट को छोड़कर रविवार रात को घाटी में ठंड की स्थिति में मामूली सुधार जरूर था।

उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में कल रात तापमान शून्य से नीचे 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में तापमान शून्य से नीचे 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 6.8 डिग्री सेल्सियस, काजीगुंड में शून्य से नीचे 8.3 डिग्री सेल्सियस और कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 6.9 डिग्री सेल्सियय दर्ज किया गया था।

गौरतलब है कि कश्मीर में 40 दिन का 'चिल्ला कलां' का दौर चल रहा है। इस दौरान क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ती है और सर्दी का आलम यह रहता है कि जल आपूर्ति वाली लाइनों तक में पानी जम जाता है। यह 21 दिसम्बर से शुरू हुआ है और 31 जनवरी को समाप्त होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Live Score Update: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Telangana Bus Accident: तेलंगाना के सूर्यपेट में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 16 यात्री घायल; VIDEO

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Delhi Airport Dog Attacks: दिल्ली हवाई अड्डे पर आवारा कुत्तों के हमले बढ़ने के बाद DIAL की एडवाइजरी: यात्रियों से जानवरों को खाना न खिलाने की अपील