देश की खबरें | नाबालिग छात्रा के साथ बलात्कार, तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के डूंगरपुर जिले के दोवड़ा थाना क्षेत्र में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार के आरोप में तीन युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

जयपुर, तीन अगस्त राजस्थान के डूंगरपुर जिले के दोवड़ा थाना क्षेत्र में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार के आरोप में तीन युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

थानाधिकारी हेमंत चौहान ने बताया कि बुधवार की रात छात्रा से मिली तहरीर के आधार पर तीन युवकों के खिलाफ उसका अपहरण करने व उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपियों में से एक छात्रा का परिचित है।

उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 363 (अपहरण), 366 (शादी के लिए विवश करना), 366 (ए) (इच्छा के बिना ही उसे शादी के लिए विवश करना) 376 (सामूहिक बलात्कार) और 5/6 पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

चौहान ने बताया कि तहरीर के अनुसार, छात्रा बुधवार को स्कूल जाने के लिए निकली थी लेकिन रास्ते में कार सवार युवकों ने उसे जबरदस्ती वाहन में बैठाया और जंगल में ले जाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि छात्रा की मेडिकल जांच करवाई गई है और उसके बयान दर्ज कर लिये गये है। पुलिस की टीम गठित कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\