देश की खबरें | उच्च शिक्षा में अनुपालन बोझ कम करने के लिये शिक्षा मंत्रालय, यूजीसी ने आनलाइन संवाद श्रृंखला शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने हितधारकों के साथ संवाद के दौरान उच्च शिक्षा क्षेत्र में अनुपालन बोझ कम करने एवं प्रक्रियाओं को कारगर बनाने के लिये प्रशासन एवं नियामक सुधार, छात्रों एवं शिक्षकों की सुविधा का ध्यान रखने जैसे कई क्षेत्रों की पहचान की ।

नयी दिल्ली, 1 अप्रैल केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने हितधारकों के साथ संवाद के दौरान उच्च शिक्षा क्षेत्र में अनुपालन बोझ कम करने एवं प्रक्रियाओं को कारगर बनाने के लिये प्रशासन एवं नियामक सुधार, छात्रों एवं शिक्षकों की सुविधा का ध्यान रखने जैसे कई क्षेत्रों की पहचान की ।

शिक्षा मंत्रालय के बयान के अनुसार, उच्च शिक्षा के क्षेत्र मे अनुपालन बोझ कम करने को लेकर ऑनलाइन संवाद की एक श्रृंखला शुरू की गई है । इसके तहत उच्च शिक्षा विभाग के सचिव अमित खरे की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को पहली ऑनलाइन कार्यशाला आयोजित की गई।

इसमें विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष प्रोफेसर डी. पी. सिंह और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् (एआईसीटीई) के अध्यक्ष प्रोफेसर अनिल डी. सहस्त्रबुद्धे, सीआईआई, फिक्की, एचोसैम जैसे उद्योग परिसंघों अलावा कुछ केंद्रीय, राज्य, डीम्ड, निजी विश्वविद्यालयों एवं तकनीकी विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया ।

बयान में कहा गया है कि चर्चा में आई प्रतिक्रिया के आधार पर कुछ क्षेत्रों की पहचान प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने और अनुपालन बोझ में कमी के लिए की गई । इनमें प्रशासन और नियामक सुधार के अलावा छात्रों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों की सुविधा के अनुरूप प्रक्रिया बनाना एवं प्रौद्योगिकी के उपयोग को बढ़ाना शामिल हैं ।

इसमें नियामक निकायों की सूचना में दोहराव कम करने और मूल्यवर्द्धक जानकारी देने की बात कही गई है ।

बयान के अनुसार, इस कार्यशाला में उपस्थित कुलपतियों से यह अनुरोध किया गया कि वे अपने संस्थानों में इस विषय पर एक आंतरिक बैठक करें और इसके बाद यूजीसी को अपने सुझाव भेजें।

यूजीसी इस तरह की चर्चाओं के लिए शीर्ष एजेंसी होगी। आने वाले दिनों में इस तरह की कई और कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।

दीपक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

कल का मौसम 16 मई: उत्तर भारत में भीषण लू का अलर्ट; अंडमान पहुंचा मानसून, जानें अपने शहर का हाल

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट