देश की खबरें | मंत्री ने भाजपा उम्मीदवार के बालों में फंसा चश्मा निकाला, कांग्रेस ने कार्रवाई की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के सतना जिले के रैगांव विधानसभा उपचुनाव में प्रचार के दौरान एक सभा में भाजपा की महिला उम्मीदवार के बालों में फंसा अपना चश्मा निकालने के प्रदेश के मंत्री के कृत्य ने विवाद को जन्म दे दिया। कांग्रेस ने मंत्री के इस कार्य को अशोभनीय करार देते हुए सोमवार को कार्रवाई की मांग की है।

भोपाल, 18 अक्टूबर मध्यप्रदेश के सतना जिले के रैगांव विधानसभा उपचुनाव में प्रचार के दौरान एक सभा में भाजपा की महिला उम्मीदवार के बालों में फंसा अपना चश्मा निकालने के प्रदेश के मंत्री के कृत्य ने विवाद को जन्म दे दिया। कांग्रेस ने मंत्री के इस कार्य को अशोभनीय करार देते हुए सोमवार को कार्रवाई की मांग की है।

यह घटना मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की रैगांव में एक रैली के दौरान हुई। हालांकि भाजपा ने कांग्रेस की प्रतिक्रिया को ‘‘ कांग्रेस नेताओं के दिमाग की विकृति’’ करार दिया है।

सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में कथित तौर पर राज्य के खनन मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह पहले अपनी जेब में अपना चश्मा खोजते हुए दिखाई दे रहे हैं, जब उनके पास बैठा एक व्यक्ति इशारा करता है कि मंत्री का चश्मा भाजपा की महिला उम्मीदवार के बालों में फंसा हुआ है। इसके बाद महिला के पीछे बैठे मंत्री उनके बालों से अपना चश्मा निकालते दिखाई दे रहे हैं।

भाजपा पर हमला करते हुए कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मंत्री ने गलत तरीके से महिला उम्मीदवार को हाथ लगाया और एक तस्वीर और वीडियो अपने आधिकारिक ट्विटर पर साझा की।

कांग्रेस द्वारा साझा की गई तस्वीर में मंत्री बगल में बैठी भाजपा उम्मीदवार के घुटने पर हाथ रखकर दूसरी तरफ बैठे मुख्यमंत्री से झुक कर बात करते दिखाई दे रहे हैं।

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष अर्चना जायसवाल ने एक बयान में कहा, ‘‘ भाजपा केवल महिला सशक्तिकरण का दिखावा करती है लेकिन वीडियो और तस्वीर ने वास्तविकता को दिखाया है। खनन मंत्री ने न केवल महिला उम्मीदवार के बालों को छुआ बल्कि अनुचित तरीके से उस पर हाथ रखा।’’

उन्होंने कहा कि कैडर आधारित अनुशासित पार्टी होने का दावा करने वाली भाजपा ने मंत्री के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की। जायसवाल ने कहा कि ऐसे लोगों को मंत्री जैसा सम्मानजनक पद नहीं मिलना चाहिए।

वहीं दूसरी और भाजपा के प्रदेश सचिव रजनीश अग्रवाल ने पीटीआई को कहा कि यह प्रतिक्रिया कांग्रेस नेताओं के गंदे दिमाग को दर्शाता है। उन्होंने कहा , ‘‘ यह न केवल विकृत मानसिकता है बल्कि एक दलित महिला उम्मीदवार का अपमान भी है। यह कांग्रेस की परंपरा है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू