देश की खबरें | मंत्री भारद्वाज ने जीटीबी अस्पताल का दौरा किया, स्वास्थ्य सचिव को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बुधवार को नगर सरकार द्वारा संचालित जीटीबी अस्पताल का दौरा किया।

नयी दिल्ली, 15 नवंबर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बुधवार को नगर सरकार द्वारा संचालित जीटीबी अस्पताल का दौरा किया।

इससे कुछ घंटे पहले, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्वास्थ्य मंत्री भारद्वाज को पूर्वी दिल्ली के जीटीबी अस्पताल का दौरा करने तथा प्रतिष्ठान में सुविधाओं में सुधार के लिए कदम उठाने के निर्देश दिए।

जीटीबी अस्पताल का दौरा करने के बाद भारद्वाज ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने के लिए स्वास्थ्य सचिव को निर्देश जारी किए गए हैं।

मंगलवार देर रात एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में जीटीबी अस्पताल में शौचालयों में गंदगी की शिकायत की थी जिसके जवाब में मुख्यमंत्री ने यह पोस्ट किया।

एक उपयोगकर्ता ने आरोप लगाया, ‘‘दिल्ली के बीमार अस्पताल - शौचालय गंदे हैं, मरीजों, उनके तीमारदारों, कर्मचारियों को शौचालयों के सामने से निकलते हुए नाक पर कपड़ा रखना पड़ता है। अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था एकदम शून्य है।’’

व्यक्ति ने साथ ही एक फोटो भी साझा की थी।

केजरीवाल ने इसी पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा, ‘‘मैंने स्वास्थ्य मंत्री को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आज ही अस्पताल जाने और सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।’’

शाम को मंत्री भारद्वाज ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर जीटीबी अस्पताल में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई है। स्वास्थ्य सचिव को दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया, ताकि मरीजों को भविष्य में ऐसी समस्याओं का सामना न करना पड़े।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Key Players To Watch Out: आज पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें