देश की खबरें | झारखंड में बुधवार को न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट के आसार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड में बुधवार से सर्दी बढ़ने के आसार हैं और मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान व्यक्त किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

रांची, दो दिसंबर झारखंड में बुधवार से सर्दी बढ़ने के आसार हैं और मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान व्यक्त किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राज्य में चक्रवात ‘फेंगल’ के प्रभाव के कारण शनिवार से कोहरा और बादल छाए हुए हैं।

चक्रवात ‘फेंगल’ शनिवार को पुदुचेरी के पास पहुंचा, जिससे मूसलाधार बारिश हुई और केंद्र शासित प्रदेश में कई स्थानों पर जलभराव हो गया।

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने कहा, ‘‘बादलों और कोहरे के कारण मंगलवार तक न्यूनतम तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद दो दिनों में इसमें तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।’’

राज्य की राजधानी रांची में सोमवार को न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक है और रविवार को अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से करीब एक डिग्री कम रहा।

पूरे राज्य में सोमवार को गढ़वा में सबसे कम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 182 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Stats And Preview: गुवाहाटी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर अपने विजयी रथ को बरकरार रखना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Baramati Assembly By-Election 2026: सुनेत्रा पवार के खिलाफ 22 उम्मीदवार मैदान में, कांग्रेस के आकाश मोरे ने नाम वापस लिया