देश की खबरें | गुजरात में राजमार्ग पर मिनी ट्रक और कार की टक्कर में तीन की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के पाटन जिले में बुधवार तड़के एक राजमार्ग पर एक कार के मिनी ट्रक को टक्कर मार देने से कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई।
पाटन, 30 अगस्त गुजरात के पाटन जिले में बुधवार तड़के एक राजमार्ग पर एक कार के मिनी ट्रक को टक्कर मार देने से कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई।
सामी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना जिले में सामी-शंखेश्वर राज्य राजमार्ग पर तड़के लगभग तीन बजे हुई। पीड़ित पड़ोसी जिले सुरेंद्रनगर के चोटिला शहर स्थित एक मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे।
अधिकारी ने बताया कि कार ने मिनी ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी।
उन्होंने बताया कि टक्कर लगने से कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और बाद में शवों को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।
अधिकारी ने बताया कि यात्री जिले के राधनपुर शहर के निवासी थे और मंदिर में पूजा करने के लिए चोटिला जा रहे थे।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान हसमुख ठक्कर (36), पिंटू रावल (27) और दशरथ रावल (26) के रूप में हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)