जरुरी जानकारी | माइंडस्पेस बिजनेस पार्क्स रीट के निर्गम को अंतिम दिन 13 गुना अभिदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. माइंडस्पेस बिजनेस पार्क्स रीट के सार्वजनिक निर्गम को बुधवार को बोली के अंतिम दिन तक कुल 12.96 गुना अभिदान मिला।

नयी दिल्ली, 29 जुलाई माइंडस्पेस बिजनेस पार्क्स रीट के सार्वजनिक निर्गम को बुधवार को बोली के अंतिम दिन तक कुल 12.96 गुना अभिदान मिला।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के पास उपलब्ध आंकड़े के अनुसार 4,500 करोड़ रुपये के कुल 6,77,46,400 निर्गम के मुकाबले 87,78,24,600 शेयरों के लिये बोलियां आयीं।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना काल के लिए यहां हुआ बड़ा ऐलान, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी राहत.

संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में निर्गम को 10.61 गुना और प्रतिशत और अन्य निवेशकों की श्रेणी में 15.77 गुना अभिदान मिला।

माइंडस्पेस बिजनेस पार्क्स रीट ने बड़े यानी एंकर निवेशकों से शुक्रवार को 1,518.74 करोड़ रुपये जुटाये थे।

यह भी पढ़े | सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने रिया चक्रवर्ती समेत 6 लोगों के खिलाफ FIR कराई दर्ज.

उसने निर्गम के लिये 274-275 रुपये प्रति यूनिट मूल्य तय किया है।

पिछले साल एम्बैसी ऑफिस पार्क रीट ने करीब 5,000 करोड़ रुपये जुटाया था। यह देश का पहला रीट था।

रीयल एस्टेट निवेश ट्रस्ट (रीट) का मकसद किराये वाली संपत्ति को बाजार पर चढ़ाकर रीयल एस्टेट क्षेत्र में निवेश आकर्षित करना है।

रीट यूनिट बीएसई और नेशनल स्टॉक एकसचेंज दोनों में सूचीबद्ध होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\