खेल की खबरें | मिल्खा सिंह की हालत स्थिर, सुधार हो रहा है

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. महान भारतीय धावक मिल्खा सिंह की हालत कोविड-19 से उबरने बाद स्थिर है और यहां पीजीआईएमईआर में चिकित्सा टीम की लगातार निगरानी में उनकी हालत में सुधार हो रहा है।

चंडीगढ़, 17 जून महान भारतीय धावक मिल्खा सिंह की हालत कोविड-19 से उबरने बाद स्थिर है और यहां पीजीआईएमईआर में चिकित्सा टीम की लगातार निगरानी में उनकी हालत में सुधार हो रहा है।

मिल्खा पिछले महीने कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे।

पीजीआईएमईआर के अधिकारियों ने कहा, ‘‘उनकी हालत स्थिर है और उसमें सुधार हो रहा है। चिकित्सा टीम लगातार उन पर नजर रखे हुए है।’’

उनके परिवार ने कहा कि इस 91 वर्षीय महान धावक को बुधवार को पीजीआईएमईआर (स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान) के कोविड आईसीयू से निकालकर दूसरी इकाई में भर्ती कराया गया और उनकी हालत ‘स्थिर’ है।

गुरुवार को परिवार की ओर से जारी एक अन्य बयान में कहा गया, ‘‘मिल्खा जी की लड़ाई जारी है और हमारी उम्मीदें बनी हुई हैं।’’

मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल कौर (85) भी पति के कोविड-19 पॉजिटिव आने के बाद संक्रमित हो गयी थी। कोविड-19 संबंधित जटिलताओं के कारण उनका रविवार को मोहाली के निजी अस्पताल में निधन हो गया था। वह भारत की राष्ट्रीय महिला वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान थीं।

मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में एक हफ्ते उपचार के बाद घर लाने पर मिल्खा का आक्सीजन स्तर गिर गया था जिसके बाद उन्हें पीजीआईएमईआर में भर्ती कराया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Live Streaming: आज चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

MP Board Result 2026 Date: एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम मई में जारी होने की संभावना, जानें कैसे चेक करें स्कोरकार्ड

Mahatma Jyotirao Phule Birth Anniversary 2026: महात्मा ज्योतिराव फुले की 200वीं जयंती, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- 'उनका जीवन आज भी करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणा'

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Mullanpur Weather Update: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मैच से पहले जानें मौसम का हाल