विदेश की खबरें | पूर्वोत्तर कांगो में मिलिशिया लड़ाकों ने 55 नागरिकों की हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पूर्वी कांगो में हिंसा की घटनाएं बढ़ गई है, जहां दशकों से संघर्ष जारी है। इस क्षेत्र में 120 से अधिक हथियारबंद समूह लड़ रहे हैं। इनमें से ज्यादातर जमीन और मूल्यवान खनिजों वाली खदानों पर कब्जा करने के लिए लड़ रहे हैं जबकि कुछ अपने समुदायों की रक्षा करने की कोशिश कर रहे हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पूर्वी कांगो में हिंसा की घटनाएं बढ़ गई है, जहां दशकों से संघर्ष जारी है। इस क्षेत्र में 120 से अधिक हथियारबंद समूह लड़ रहे हैं। इनमें से ज्यादातर जमीन और मूल्यवान खनिजों वाली खदानों पर कब्जा करने के लिए लड़ रहे हैं जबकि कुछ अपने समुदायों की रक्षा करने की कोशिश कर रहे हैं।

इतुरी प्रांत के जाइबा गांव में विस्थापितों के लिए बनाए गए एक शिविर की नेता एंटोनेट नजाले ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि कोडेको मिलिशिया के हथियारबंद लोगों ने सोमवार रात को जाइबा गांव पर हमला किया।

उन्होंने कहा कि 55 नागरिक मारे गए लेकिन मृतकों की संख्या अधिक हो सकती है क्योंकि नष्ट हुए घरों से शवों को निकाले जाने का काम अभी भी जारी है।

संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि कुछ हमले युद्ध अपराध और मानवता के विरुद्ध अपराध हो सकते हैं।

नजाले ने कहा, ‘‘लगभग पूरे गांव पर हमला किया गया।’’

बहेमा बडजेरे जिले के प्रमुख जीन रिचर्ड लेंगा ने हमले की पुष्टि की और कहा कि कम से कम 38 लोग मारे गए हैं। उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या अधिक होने की आशंका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू