विदेश की खबरें | माली में सैन्य शिविर पर हमला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सुरक्षाबलों ने माली के गाओ क्षेत्र में सैन्य शिविर पर हुए हमले के बारे में एक संक्षिप्त बयान में कहा, ''हमले में प्रतिक्रिया और आकलन का कार्य प्रगति पर है।''

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

सुरक्षाबलों ने माली के गाओ क्षेत्र में सैन्य शिविर पर हुए हमले के बारे में एक संक्षिप्त बयान में कहा, ''हमले में प्रतिक्रिया और आकलन का कार्य प्रगति पर है।''

सरकारी टेलीविजन ने सैन्य शासन के बयान के हवाले से बताया था कि विद्रोहियों ने बृहस्पतिवार को नाइजर नदी पर टिम्बकटू शहर के पास एक यात्री नाव और गाओ क्षेत्र के बंबा में एक सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया ।

इसमें बताया गया कि इन हमलों की जिम्मेदारी इस्लामी चरमपंथी विद्रोही समूह जेएनआईएम ने ली है जो अल-कायदा से संबद्ध है।

टिम्बकटू से पूर्व में लगभग 90 किलोमीटर यानी 55 मील दूर जारहो गांव के पास नौका पर हमला किया गया।

माली की सरकार ने बताया कि सुरक्षाबलों की इन हमलों को लेकर जवाबी कार्रवाई में करीब 50 हमलावर मारे गए हैं। देश में मारे गए नागरिकों और सैनिकों के सम्मान में शुक्रवार से तीन दिनों का शोक घोषित किया गया है।

माली की सेना के प्रवक्ता सौलीमेन डेम्बेले के अनुसार, नाव में सवार कुछ यात्रियों को तैरना नहीं आता था जिससे इतने लोगों की जान गई। उन्होंने आशंका जताई कि कुछ लोग डूब गए होंगे।

डेम्बेले ने एसोसिएटेड प्रेस से कहा, ''नौका पर हमले के दौरान उसपर मौजूद सैनिकों ने आतंकवादियों के खिलाफ जवाबी गोलीबारी भी की लेकिन दुर्भाग्यवश कुछ नागरिक पानी में कूद गए और उन्हें तैरना नहीं आता था।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now