देश की खबरें | घरेलू हिंसा के खिलाफ वर्ष 2005 का कानून ‘मील का पत्थर’ : उच्चतम न्यायालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने महिलाओं को घरेलू हिंसा से बचाने के लिए वर्ष 2005 में बने कानून को ‘मील का पत्थर’ करार देते हुए बृहस्पतिवार कहा कि इस देश में उनके खिलाफ इस तरह के अपराध ‘तेजी से फैले हैं’ और वे किसी न किसी रूप में रोजाना हिंसा का सामना करती हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर उच्चतम न्यायालय ने महिलाओं को घरेलू हिंसा से बचाने के लिए वर्ष 2005 में बने कानून को ‘मील का पत्थर’ करार देते हुए बृहस्पतिवार कहा कि इस देश में उनके खिलाफ इस तरह के अपराध ‘तेजी से फैले हैं’ और वे किसी न किसी रूप में रोजाना हिंसा का सामना करती हैं।

शीर्ष अदालत ने कहा कि महिला ने पूरे जीवन एक बेटी, बहन, पत्नी, मां और साथी या अकेली औरत के तौर पर कभी भी खत्म नहीं होने वाली हिंसा और भेदभाव के चक्र का त्याग कर दिया है।

यह भी पढ़े | Ujjain: उज्जैन में जहरीली शराब से 11 लोगों की मौत, 5 पुलिसकर्मी निलंबित.

उच्चतम न्यायालय ने कहा, ‘‘ वर्ष 2005 में लागू हुआ कानून इस देश की महिलाओं की रक्षा के लिए मील का पत्थर है।

अदालत ने कहा, ‘‘इस देश में घरेलू हिंसा बढ़ी है और कई महिलाएं किसी न किसी रूप में या लगभग रोजाना हिंसा का सामना करती हैं। हालांकि, इस क्रूर व्यवहार की सबसे कम रिपोर्ट दर्ज होती है।’’

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: कांग्रेस ने थीम सॉन्ग के जरिए नीतीश सरकार से किया सवाल- का किए हो?.

शीर्ष अदालत ने कहा कि महिलाएं अपने खिलाफ हिंसा का प्रतिकार उनके मुद्दों को सुलझाने वाले कानून की कमी, मौजूदा कानूनों की अनदेखी की वजह से नहीं करतीं और सामाजिक बर्ताव से वे सबसे अधिक असुरक्षित हो जाती हैं।

यह टिप्पणी न्यायमूर्ति अशोक भूषण की पीठ ने एक विवाहित महिला को ससुराल के घर में रहने के मामले में राहत देते हुए की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\