देश की खबरें | उत्तराखंड में भूकंप के हल्के झटके

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में मंगलवार को भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.5 मापी गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

देहरादून, एक दिसंबर उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में मंगलवार को भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.5 मापी गई।

हालांकि, इसमें जानमाल के किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: कांग्रेस की मांग, सरकार तीनों कृषि कानून को निलंबित करे, किसानों के खिलाफ दर्ज मामले ले वापस.

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप के झटके सुबह नौ बजकर 41 मिनट पर हरिद्वार तथा इसके आसपास के इलाकों जैसे रुड़की, लक्सर और देहरादून में भी महसूस किए गए।

भूकंप हरिद्वार के पास 30.03 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 77.95 डिग्री पूर्वी देशांतर में 10 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था।

यह भी पढ़े | Indian Army Found Tunnel in Samba: सांबा में भारतीय सैनिकों को मिली सुरंग, इसके जरिए पाकिस्तान से आतंकी करते थे भारत में घुसपैठ.

आईआईइटी रुड़की के भूकंप इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर एमएल शर्मा ने कहा कि इस भूकंप का स्रोत क्षेत्र में मौजूद ‘हिमालयन फ्रंटल फॉल्ट’ हो सकता है।

उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र भूकंपीय दृष्टि से काफी संवेदनशील है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\