विदेश की खबरें | यूनान के तटीय इलाके में खराब मौसम की चपेट में आई प्रवासियों की नौका, दो लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अधिकारियों ने बताया कि उन्हें नौका पर सवार यात्रियों से आपात स्थिति और इस संकट की सूचना मिली थी तथा तट रक्षक बल की गश्ती नाव ने प्रवासियों की नौका को सामोस के उत्तर में आंशिक रूप से जलमग्न पाया।
अधिकारियों ने बताया कि उन्हें नौका पर सवार यात्रियों से आपात स्थिति और इस संकट की सूचना मिली थी तथा तट रक्षक बल की गश्ती नाव ने प्रवासियों की नौका को सामोस के उत्तर में आंशिक रूप से जलमग्न पाया।
इस हादसे में 22 लोगों को बचा लिया गया तथा जीवित बचे लोगों ने तट रक्षक बल को दो लापता यात्रियों के बारे में सूचित किया।
तट रक्षक बल ने बताया कि लापता लोगों - एक पुरुष और एक महिला के शव सोमवार तड़के बरामद कर लिए गए।
प्रवासियों की नौका के समुद्र में हादसे का शिकार होने का यह ताजा मामला है। यह प्रवासी निकटवर्ती तुर्किये के तटीय क्षेत्र से या फिर उत्तरी अफ्रीका से भूमध्य सागर को पार कर समुद्री मार्ग से यूरोप के किसी देश में शरण लेने की कोशिश कर रहे थे।
इस हादसे में जीवित बचे लोगों ने अधिकारियों को बताया कि उन्होंने उत्तरी लीबिया के बंदरगाह टोब्रुक से यूनान तक के सफर के लिए सात हजार से 10 हजार यूरो प्रति व्यक्ति का भुगतान किया था।
पिछले सप्ताह, पूर्वी यूनान के कोस द्वीप के पास उस समय दो महिलाओं और दो बच्चों की मृत्यु हो गई थी, जब तुर्किये से आ रही एक मानव तस्करी नौका पलट गई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 21, 2024 03:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

