जरुरी जानकारी | ओयो में हिस्सेदारी खरीदने के लिए माइक्रोसॉफ्ट कर रही है बातचीत: सूत्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ओयो में हिस्सेदारी हासिल करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट की बातचीत अग्रिम चरण में है और मामले से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि इस सौदे के तहत आतिथ्य सत्कार क्षेत्र की कंपनी का मूल्यांकन नौ अरब अमेरिकी डॉलर (लगभग 67,000 करोड़ रुपये) होगा।

नयी दिल्ली, 30 जुलाई ओयो में हिस्सेदारी हासिल करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट की बातचीत अग्रिम चरण में है और मामले से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि इस सौदे के तहत आतिथ्य सत्कार क्षेत्र की कंपनी का मूल्यांकन नौ अरब अमेरिकी डॉलर (लगभग 67,000 करोड़ रुपये) होगा।

हालांकि, सौदे का आकार ज्ञात नहीं है, लेकिन घटनाक्रम के करीबी सूत्रों ने कहा कि यह बहुत बड़ी हिस्सेदारी नहीं होगी।

यह सौदा ओयो द्वारा प्रस्तावित प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) से पहले पूरा होने की उम्मीद है। आईपीओ के लिए कोई निश्चित समयरेखा नहीं दी गई है।

ओयो और माइक्रोसॉफ्ट ने इस मामले पर टिप्पणी के लिए भेजे गए सवालों का कोई जवाब नहीं दिया।

ओयो ने इस महीने की शुरुआत में वैश्विक संस्थागत निवेशकों से 66 करोड़ अमेरिकी डॉलर (लगभग 4,920 करोड़ रुपये) का सावधि ऋण या टीएलबी वित्त पोषण जुटाया था। इस राशि का इस्तेमाल कर्ज और अन्य व्यावसायिक निवेशों को कम करने के लिए किया जाएगा। ओयो ने एक बयान में कहा कि इस पेशकश को 1.7 गुना अभिदान मिला और कंपनी को प्रमुख संस्थागत निवेशकों से करीब एक अरब डॉलर की प्रतिबद्धता मिली।

टीएलबी या टर्म लोन बी उन संस्थागत निवेशकों द्वारा दिया जाने वाला सावधि ऋण है, जिनका मुख्य लक्ष्य अपने निवेश पर दीर्घकालीन लाभ को अधिकतम करना होता है।

ओयो को सॉफ्टबैंक विजन फंड, सिकोइया कैपिटल, लाइटस्पीड वेंचर्स और हीरो एंटरप्राइज जैसे प्रमुख निवेशकों का समर्थन प्राप्त है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू