जरुरी जानकारी | मई में एमजी मोटर की खुदरा बिक्री दोगुनी हुई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाहन विनिर्माता एमजी मोटर इंडिया ने बुधवार को कहा कि मई, 2022 में उसकी खुदरा बिक्री दोगुना होकर 4,008 इकाइयों की रही।
नयी दिल्ली, एक जून वाहन विनिर्माता एमजी मोटर इंडिया ने बुधवार को कहा कि मई, 2022 में उसकी खुदरा बिक्री दोगुना होकर 4,008 इकाइयों की रही।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि एक साल पहले समान महीने में उसकी बिक्री 1,016 इकाइयों की रही थी। वहीं अप्रैल, 2022 में एमजी ने 2,008 वाहन बेचे थे।
एमजी मोटर इंडिया ने कहा कि मई महीने में उसकी खुदरा बिक्री में दर्ज की गई जोरदार तेजी सेमीकंडक्टर चिप की उपलब्धता में सुधार को दर्शाती है। इसी के साथ कंपनी ने उम्मीद जताई कि आने वाले महीनों में हालात और बेहतर होंगे।
कंपनी ने कहा कि घरेलू बाजार में मांग मजबूत बनी हुई है लेकिन दुनिया के कुछ हिस्सों में अब भी कोविड-19 से जुड़ी पाबंदियां रहने से उत्पादन पर असर बरकरार है।
एमजी मोटर ने कहा कि वह वैश्विक कोविड लॉकडाउन से उपजी स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है और उसके हिसाब से ही अपने कदम तय कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)