नयी दिल्ली, चार दिसंबर एमजी मोटर इंडिया जनवरी 2024 से देश में अपने वाहनों की कीमतें बढ़ाएगी।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि कीमत वृद्धि का कारण मुद्रास्फीति और जिंसों की बढ़ी हुई कीमत है।
हालांकि, एमजी मोटर ने यह नहीं बताया कि वह अपने वाहनों की कीमतें कितनी बढ़ाएगी।
मारुति सुजुकी, महिंद्रा एंड महिंद्रा और ऑडी इंडिया ने भी महंगाई का हवाला देते हुए जनवरी 2024 में अपने यात्री वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी की योजना की घोषणा की है।
इसके अलावा, टाटा मोटर्स और मर्सिडीज-बेंज इंडिया भी जनवरी से अपने वाहनों की कीमतें बढ़ाने पर विचार कर रही हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY