जरुरी जानकारी | एमजी मोटर ने शुरू किया हेक्टर प्लस का उत्पादन, जुलाई में करेगी पेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एमजी मोटर इंडिया ने अपने गुजरात के हलोल संयंत्र में हेक्टर प्लस का वाणिज्यिक उत्पादन शुरू कर दिया है। कंपनी की योजना इसे जुलाई में भारतीय बाजार में उतारने की है। यह भारत में कंपनी की दूसरी पेशकश होगी।

नयी दिल्ली, 16 जून एमजी मोटर इंडिया ने अपने गुजरात के हलोल संयंत्र में हेक्टर प्लस का वाणिज्यिक उत्पादन शुरू कर दिया है। कंपनी की योजना इसे जुलाई में भारतीय बाजार में उतारने की है। यह भारत में कंपनी की दूसरी पेशकश होगी।

कंपनी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि इसे सबसे पहले ऑटो एक्सपो 2020 में दर्शाया गया था। कंपनी इसकी बिक्री जुलाई से शुरू करेगी।

यह भी पढ़े | Lottery Sambad Results Today: पश्चिम बंगाल, केरल, सिक्किम और नागालैंड के सांबद लॉटरी के रिजल्ट आज lotterysambadresult.in पर होंगे जारी.

यह कंपनी के पूर्ववर्ती हेक्टर मॉडल से अलग होगा। इसमें कंपनी ने बीच में ‘‘कैप्टन सीट’’ दी है। साथ ही कार में पीछे की तरफ भी सीट हैं ताकि पारिवारिक जरूरतों को पूरा किया जा सके।

इसके अलावा हेडलैंप, आगे और पीछे के बंपर समेत कई अन्य फीचर में बदलाव किया गया है।

यह भी पढ़े | RSMSSB Recruitment 2020: लैब टेक्निशियन और असिस्टेंट रेडियोग्राफर के 2,177 पदों पर भर्ती, 18 जून से करें अप्लाई.

कंपनी के मुख्य संयंत्र अधिकारी मनीष मानेक ने कहा कि हेक्टर प्लस को पारिवारिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\