देश की खबरें | एमएफ हुसैन की चित्रकला 118 करोड़ रुपये में हुई नीलाम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चित्रकार एम.एफ. हुसैन की 1950 के दशक की सबसे महत्वपूर्ण और बड़ी कृतियों में से एक, ‘ग्राम यात्रा’ चित्रकला 118 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य पर नीलाम हुई, जिसने आधुनिक भारतीय कला की सबसे महंगी कृति का नया रिकॉर्ड स्थापित कर दिया है।

नयी दिल्ली, 20 मार्च चित्रकार एम.एफ. हुसैन की 1950 के दशक की सबसे महत्वपूर्ण और बड़ी कृतियों में से एक, ‘ग्राम यात्रा’ चित्रकला 118 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य पर नीलाम हुई, जिसने आधुनिक भारतीय कला की सबसे महंगी कृति का नया रिकॉर्ड स्थापित कर दिया है।

न्यूयॉर्क में 19 मार्च को ‘क्रिस्टी’ नीलामी में विक्रय हुई इस कृति ने पिछले रिकॉर्ड धारक अमृता शेरगिल की 1937 की ‘द स्टोरी टेलर’ से लगभग दोगुनी कीमत अर्जित की।

‘द स्टोरी टेलर’ को 2023 में मुंबई में हुई एक नीलामी में लगभग 61.8 करोड़ रुपये मिले थे।

‘ग्राम यात्रा’ का अर्थ ‘गांव की तीर्थयात्रा’ से है, जिसे हुसैन की कृतियों की आधारशिला माना जाता है और ये कृति स्वतंत्र हुए नए राष्ट्र की विविधता तथा गतिशीलता को दर्शाती है।

‘क्रिस्टी’ के दक्षिण एशियाई आधुनिक और समकालीन कला के प्रमुख निशाद अवारी ने एक बयान में कहा, ‘‘हम एमएफ हुसैन और इस पूरी श्रेणी की कृति के लिए एक नया मानक मूल्य स्थापित करने का हिस्सा बनकर खुश हैं। यह एक ऐतिहासिक क्षण है।’’

यह चित्रकला 1954 में तैयार की गई थी और इसी वर्ष इसे यूक्रेन में जन्मे नॉर्वे के चिकित्सक लियोन एलियास वोलोडार्स्की खरीद लिए जाने के कारण यह लंबे समय तक भारत में नहीं देखी जा सकी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी