विदेश की खबरें | मेक्सिको ने अपना पहला कोविड-19 रोधी टीका विकसित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. देश में पिछले दो साल से अधिक समय से अमेरिका, यूरोप और चीन में विकसित टीकों के जरिये राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

देश में पिछले दो साल से अधिक समय से अमेरिका, यूरोप और चीन में विकसित टीकों के जरिये राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।

मेक्सिको सरकार ने पूर्व में जानवरों के लिए कई टीकों का निर्माण कर चुकी कंपनी ‘एविमेक्स’ के साथ मिलकर अपनी पहली कोविड रोधी वैक्सीन ‘पैट्रिया’ तैयार की है। ‘पैट्रिया’ शब्द का अर्थ ‘मातृभूमि’ होता है।

हालांकि, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि इस टीके का इस्तेमाल कब शुरू किया जाएगा।

मेक्सिको में 2022 के अंत से कोविड रोधी टीके लगवाने वाले लोगों की संख्या में भारी कमी दर्ज की गई है। देश के पास क्यूबा से खरीदे गए अब्दाला टीके की कई अप्रयुक्त खुराक बची हुई हैं।

मेक्सिको सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आयोग की प्रमुख मारा एलिना इवारेज-बुयेला ने कहा कि नए टीके को बूस्टर खुराक के रूप में इस्तेमाल किए जाने की मंजूरी दी जाएगी।

हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि सरकार की चिकित्सकीय नियामक एजेंसी ने पैट्रिया टीके के आपात इस्तेमाल की आधिकारिक मंजूरी दे दी है या नहीं।

मेक्सिको ने मार्च 2020 में पैट्रिया टीके के निर्माण की प्रक्रिया शुरू की थी। लेकिन, चूंकि परीक्षण की गति काफी धीमी थी, इसलिए उसने देशव्यापी टीकाकरण अभियान के लिए एस्ट्रा-जेनेका, फाइजर और चीनी टीकों की 2.25 करोड़ खुराक का आयात किया था।

मेक्सिको ने सितंबर 2022 में अपने बूस्टर टीकाकरण कार्यक्रम के लिए क्यूबा में निर्मित अब्दाला वैक्सीन की 90 लाख खुराक खरीदी थीं। यह टीका सार्स-कोव-2 वायरस के उन स्वरूपों के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता प्रदान करता है, जिन्होंने 2020 और 2021 में कहर बरपाया था। यही कारण है कि मेक्सिको में बूस्टर खुराक लगवाने वाले लोगों की संख्या में भारी कमी देखने को मिली है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू