देश की खबरें | कोविड-19 के मद्देनजर विभिन्न उपायों के साथ कई शहरों में मेट्रो सेवाएं बहाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 महामारी लॉकडाउन के चलते पांच महीने से अधिक समय तक बंद रहने के बाद सोमवार को देशभर में मेट्रो ट्रेन सेवाएं यात्रियों और कर्मियों की सुरक्षा के लिए विभिन्न उपायों और सावधानी के साथ शुरू हो गयीं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, सात सितंबर कोविड-19 महामारी लॉकडाउन के चलते पांच महीने से अधिक समय तक बंद रहने के बाद सोमवार को देशभर में मेट्रो ट्रेन सेवाएं यात्रियों और कर्मियों की सुरक्षा के लिए विभिन्न उपायों और सावधानी के साथ शुरू हो गयीं।

लॉकडाउन में क्रमिक ढंग से ढील देने के चौथे चरण ‘अनलॉक 4’ में मेट्रो की बहाली के लिए केंद्र द्वारा दिशानिर्देश जारी करने के बाद दिल्ली-एनसीआर, लखनऊ, कोच्चि, चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु और अहमदाबाद में चरणबद्ध तरीके से सेवाएं शुरू हो गयी लेकिन मुम्बई, नागपुर, कोलकाता और जयपुर में यह सेवा बहाल नहीं हुई है।

यह भी पढ़े | New Education Policy 2020: नई शिक्षा नीति पर RSS से जुड़ी संस्था विद्या भारती देशभर में 11 सितंबर से चलाएगी जागरूकता अभियान.

वैसे पहले दिन बहुत कम यात्री पहुंचे क्योंकि कई यात्रियों का कहना है कि वे निश्चिंत नहीं हैं कि सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करना संक्रमण के जोखिम की लिहाज से सुरिक्षत है या नहीं। हालांकि ट्रेनों और प्लेटफार्म पर जगह-जगह स्टीकर और निशान देखे गये ताकि यात्री एक दूसरे से दूरी बनाकर रखें।

दिल्ली मेट्रो से करीब 15,500 यात्रियों ने सफर किया जबकि कोविड-19 महामारी से पहले 26 लाख से अधिक लोग प्रतिदिन यात्रा करते थे। लखनऊ मेट्रो में करीब 6,000 यात्रियों ने यात्रा की जबकि लॉकडाउन से पहले उनकी संख्या 70,000 से अधिक होती थी।

यह भी पढ़े | कोरोना के आन्ध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 2785 नए मरीज पाए गए: 7 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मेट्रो अधिकारियों ने कहा कि वे यात्रियों को नकदी रहित/ऑनलान टिकट खरीद के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। दिल्ली और बेंगलुरु में सभी यात्रियों को स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल करने के लिए कहा जा रहा है और टोकन नहीं बेचे जा रहे हैं।

यात्रियों को तापमान मापने और हाथों को सैनिटाइज करने के बाद ही स्टेशन परिसरों में जाने की अनुमति दी थी। रेल, खंभों, हैंडल, यात्रियों की सीटों, दरवाजों की सतह जैसे स्पर्श वाली जगहों को नियमित रूप से संक्रमण मुक्त किया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि एक-दूसरे के बीच दूरी बनाने और ताजी हवा का परिसंचरण सुनिश्चित करने के लिए यात्रियों को चढ़ने और उतरने के वास्ते स्टेशनों पर ट्रेनों के रूकने की अवधि को 20 सेंकेंड से बढ़ाकर 50 सेंकेंड कर दिया गया।

अधिकारियों ने पहले ही घोषणा की थी कि सेवाएं आठ बजे रात तक ही उपलब्ध रहेंगी।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने कुछ तस्वीरें पोस्ट की और ट्वीट किया, ‘‘ पांच महीने से भी अधिक समय बाद पहली यात्रा से कुछ खुश चेहरे। ’’

राष्ट्रीय राजधानी में राजीव चौक समेत विभिन्न प्लेटफार्म और स्टेशन सूने-सूने रहे तथा खान-पान की दुकानें भी बंद रहीं।

स्टेशन के कर्मी बार बार मेट्रो स्टेशन परिसरों को संक्रमण मुक्त करते एवं एक दूसरे के बीच दूरी सुनिश्चित करते नजर आये। वैस भी पहले दिन बहुत कम संख्या में यात्री पहुंचे।

राष्ट्रीय राजधानी में सबसे अधिक व्यस्त स्टेशनों में एक राजीव चौक खाली नजर आया। करीब नौ बजे राजीव चौक के व्यस्त प्रवेश द्वार पर महज कुछ अधिकारी मास्क और फेस शील्ड लगाये नजर आये।

प्रवेश द्वार से आगे बढ़ने के बाद यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही थी।

अधिकारियों ने बताया कि मेट्रो ट्रेनें सुबह सात से लेकर ग्यारह बजे और अपराह्न चार बजे से रात आठ बजे तक चलेंगी।

नौकरी के लिए साक्षात्कार देने के लिए छत्तरपुर से बाराखंभा पहुंचे इमरान खान ने कहा, ‘‘ यह सफर आसान रहा और मेरे डिब्बे में बमुश्किल पांच से भी कम यात्री थे। ऐसे में डिब्बों के अंदर भी एक दूसरे से दूरी बनाने के लिए पर्याप्त जगह थी। मुझे खुशी है कि आखिरकार मेट्रो सेवाएं शुरू हो गयीं अन्यथा मैं समय पर साक्षात्कार के लिए नहीं प़हुंच पाता।’’

दूसरे यात्री शास्त्री पार्क के विशाल नाईक (21) को इस बात की राहत है कि वह अब समय से कनॉट प्लेस अपने कार्यालय पहुंच पाएगा।

येलो लाइन और ब्लू लाईन के बीच अदला-बदली सुविधा वाले राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर सुबह नौ से ग्यारह बजे के बीच बहुत कम भीड़ नजर आयी। ट्रेन के कई डिब्बे तो खाली ही रहे या बमुश्किल से एक सवारी थी। कुछ डिब्बों में दस से कम यात्री थे।

कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर केवल दो द्वार खुले थे। स्टेशन पर पहुंच रहे यात्रियों एवं उनके सामान को संक्रमण मुक्त किया जा रहा था।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम ‘क्या करें’ और ‘क्या नहीं करें’ की घोषणाएं कर रहा था।

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल निगम के जनसंपर्क अधिकारी पंचानन मिश्रा ने बताया कि लखनऊ में सभी 16 स्टेशनों पर सुबह छह बजे मेट्रो बहुत कम यात्रियों के साथ शुरू हुई लेकिन बाद में यात्रियों की संख्या बढ़ी।

बेंगलुरू में सुबह आठ बजे बायप्पनहल्ली और मैसूरू रेाड के बीच पर्पल लाइन पर मेट्रो सेवाएं सुबह आठ बजे बहाल हुई। येलाचेनहल्ली और नगसांद्रा के बीच ग्रीन लाईन पर बुधवार से मेट्रो सेवाएं चालू होंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\