देश की खबरें | मेट्रो मेन श्रीधरन भाजपा में शामिल होंगे, लड़ सकते हैं विधानसभा चुनाव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी ने बृहस्पतिवार को कहा कि ‘‘मेट्रो मेन’’ ई श्रीधरन केरल विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी में शामिल होंगे।

कोझीकोड (केरल), 18 फरवरी भारतीय जनता पार्टी ने बृहस्पतिवार को कहा कि ‘‘मेट्रो मेन’’ ई श्रीधरन केरल विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी में शामिल होंगे।

भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि श्रीधरन 21 फरवरी को कासरगोड़ से पार्टी की ‘‘विजय यात्रा’’ शुरू होने के दौरान पार्टी में शामिल होंगे।

श्रीधरन को देश में सार्वजनिक परिवहन प्रणाली में बदलाव का श्रेय दिया जाता है।

सुरेंद्रन ने संवाददाताओं को बताया कि श्रीधरन ने भाजपा के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की थी।

वहीं, श्रीधरन ने कहा कि वह केरल के लोगों के लिए न्याय सुनिश्चित करने के वास्ते भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

उन्होंने राज्य की माकपा नीत एलडीएफ सरकार पर जनता को विकास कार्यों से वंचित रखने का आरोप लगाया।

केरल की महत्वाकांक्षी कोच्चि मेट्रो रेल परियोजना में अहम भूमिका निभाने वाले 88 वर्षीय श्रीधरन ने कहा कि अगर पार्टी निर्णय लेती है तो वह विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि विधानसभा सीट को लेकर भाजपा ही निर्णय करेगी।

केरल की एलडीएफ सरकार पर निशाना साधते हुए श्रीधरन ने कहा कि वे राज्य की जनता को बेहतर प्रशासन उपलब्ध नहीं करा सके।।

उन्होंने आरोप लगाया कि माकपा का हित राज्य की जनता के हितों से ऊपर जान पड़ता है।

इससे पहले सुरेंद्रन ने कहा कि भाजपा श्रीधरन को विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाना चाहती है।

उन्होंने कहा, ‘‘ यह मांग हम उनके समक्ष रखेंगे।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\