जरुरी जानकारी | मेटा ने शिक्षा, कौशल विकास मंत्रालयों के साथ साझेदारी की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. फेसबुक की मूल कंपनी मेटा ने सोमवार को कहा कि उसने शिक्षा मंत्रालय और कौशल विकास तथा उद्यमिता मंत्रालय के साथ तीन साल की साझेदारी की है।
नयी दिल्ली, चार सितंबर फेसबुक की मूल कंपनी मेटा ने सोमवार को कहा कि उसने शिक्षा मंत्रालय और कौशल विकास तथा उद्यमिता मंत्रालय के साथ तीन साल की साझेदारी की है।
कंपनी ने बताया कि इस साझेदारी का मकसद देशभर के छात्रों, शिक्षकों और उद्यमियों को सशक्त बनाना है।
मेटा ने भारत में कौशल विकास और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए मुफ्त डिजिटल मार्केटिंग पाठ्यक्रमों को संचालित करने को राष्ट्रीय उद्यमिता तथा लघु व्यवसाय विकास संस्थान (एनआईईएसबीयूडी) के साथ एक आशय पत्र (एलओआई) पर हस्ताक्षर किए।
कंपनी ने उच्च शिक्षा विभाग के तहत अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के साथ दो अन्य एलओआई पर भी हस्ताक्षर किए।
इस मौके पर केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास तथा उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि लोगों को प्रौद्योगिकी रूपांतरण से जोड़ना चाहिए, ताकि इसका लाभ पूरे समाज को मिल सके।
भारत में मेटा की उपाध्यक्ष संध्या देवनाथन ने कहा कि शिक्षा मंत्रालय और कौशल विकास तथा उद्यमिता मंत्रालय के साथ यह सहयोग भारत के डिजिटल समावेशन और कौशल विकास के एजेंडा को आगे बढ़ाने के लिए मेटा की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)