देश की खबरें | मेट गाला-2025: सब्यसाची के डिजाइन किये परिधान में नजर आए शाहरुख खान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मशहूर फिल्म अभिनेता शाहरुख खान ‘मेट गाला-2025’ में फैशन डिजाइनर सब्यसाची द्वारा तैयार किए गए काले रंग के परिधान में नजर आए।

नयी दिल्ली, छह मई मशहूर फिल्म अभिनेता शाहरुख खान ‘मेट गाला-2025’ में फैशन डिजाइनर सब्यसाची द्वारा तैयार किए गए काले रंग के परिधान में नजर आए।

अपने गले में 'के' अक्षर के आकार का क्रिस्टल जड़ित पेंडेंट पहने तथा एक सुंदर बेंत लिए अभिनेता ने सोमवार रात न्यूयॉर्क के मेट्रोपोलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित सितारों से सजे कार्यक्रम में बाहें फैलाकर अपनी विशिष्ट मुद्रा प्रस्तुत की।

इस वर्ष के मेट गाला का विषय "सुपरफाइन: टेलरिंग ब्लैक स्टाइल" है और सब्यसाची ने कहा कि उन्होंने इसकी व्याख्या "काले रंग के परिधान को आत्म-अभिव्यक्ति के रूप में उजागर करने के रूप में की है जो सामाजिक, नस्लीय और लैंगिक मानदंडों को चुनौती देता है"।

डिजाइनर ने अपने ब्रांड के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर साझा किए गए एक बयान में कहा, "सब्यसाची के अति आकर्षक अंदाज के साथ उत्कृष्ट परिधान पहने, शाहरुख खान एक जादूगर, सुपरस्टार और आइकन हैं।"

शाहरुख की प्रबंधक पूजा ददलानी ने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर दो पोस्ट साझा कीं जिनमें सब्यसाची लेबल के लोगो के साथ “किंग खान” और “किंग खान. बंगाल टाइगर” लिखा था।

शाहरुख और पूजा शनिवार को न्यूयॉर्क पहुंचे थे और अभिनेता के सब्यासाची के डिजाइन वाले कपड़े पहनने की पुष्टि सोमवार सुबह पूजा ने की थी।

मेट गाला एक फैशन कार्यक्रम है जो हर साल न्यूयॉर्क शहर के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट के कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट के लिए धन जुटाने के लिए आयोजित किया जाता है। यह एक बहुत ही प्रतिष्ठित और ग्लैमरस फैशन कार्यक्रम है, जिसमें कई हस्तियां और फैशन जगत के लोग भाग लेते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Meenu Batra: अमेरिका में 35 साल से रह रही भारतीय महिला को डिपोर्ट करने की तैयारी, बेटे के अमेरिकी सेना में होने के बावजूद ICE ने किया गिरफ्तार

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी