खेल की खबरें | मेस्सी ने फिर दागा गोल, बार्सिलोना की एक और जीत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बार्सिलोना ने धीमी शुरुआत की लेकिन अन्सु फाती ने 42वें मिनट में गोल करके उसे बढ़त दिला दी। इसके बाद मेस्सी ने 69वें मिनट में पेनल्टी पर गोल किया जो वर्तमान सत्र में लीग में उनका 21वां गोल है।

बार्सिलोना ने धीमी शुरुआत की लेकिन अन्सु फाती ने 42वें मिनट में गोल करके उसे बढ़त दिला दी। इसके बाद मेस्सी ने 69वें मिनट में पेनल्टी पर गोल किया जो वर्तमान सत्र में लीग में उनका 21वां गोल है।

इससे मेस्सी के करियर की कुल गोल की संख्या 699 पर पहुंच गयी है। इनमें से 629 गोल उन्होंने बार्सिलोना की तरफ से किये हैं।

यह भी पढ़े | Gautam Gambhir on Virat Kohli: गौतम गंभीर ने बताया टी-20 फॉर्मेट में आखिर विराट कोहली क्यों हैं रोहित शर्मा और एबी डिविलियर्स से बेहतर.

बार्सिलोना ने इस जीत से अपने चिर प्रतिद्वंद्वी रीयाल मैड्रिड पर पांच अंक की बढ़त बना ली है। बार्सिलाना के अब 29 मैचों में 64 अंक जबकि रीयाल के 28 मैचों में 59 अंक हैं। रीयाल अपना अगला मैच गुरुवार को वेलेंसिया के खिलाफ खेलेगा।

मेस्सी ने इससे पहले ला लिगा के फिर से शुरू होने पर मालोर्का के खिलाफ बार्सिलोना की 4-0 से जीत में भी गोल किया था। कोरोना वायरस महामारी के कारण ला लिगा मार्च से ठप्प पड़ी थी।

यह भी पढ़े | हरभजन सिंह ने कहा- 2008 सिडनी टेस्ट के बाद ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने हर जगह मेरा पीछा किया.

बार्सिलोना के लिये यह पिछले तीन साल में दूसरा अवसर है जबकि उसने कैंप नोउ में दर्शकों के बिना मैच खेला। उसने इससे पहले दर्शकों के बिना घरेलू मैच अक्टूबर 2017 में खेला था। तब कैटालोनिया आंदोलन के कारण दर्शकों को स्टेडियम में आने की अनुमति नहीं दी गयी थी।

इस बार कोरोना वायरस महामारी के कारण बार्सिलोना को कैंप नोउ से दर्शकों को दूर रखना पड़ा।

बार्सिलोना अपना अगला मैच शुक्रवार को तीसरे स्थान पर काबिज सेविला से खेलेगा।

मंगलवार को खेले गये अन्य मैचों में पांचवें स्थान पर चल रहे गेटेफ ने एस्पिनयोल से गोलरहित ड्रा खेला जबकि सातवें स्थान के विल्लारीयल ने मालोर्का को 1-0 से हराया। एस्पिनयोल और मालोर्का दोनों पर दूसरी डिवीजन में खिसकने का खतरा मंडरा रहा है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\