जरुरी जानकारी | एचडीएफसी के साथ विलय में 8-10 महीने और लगेंगे: एचडीएफसी बैंक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एचडीएफसी बैंक ने अपनी प्रमुख आवास वित्त कंपनी एचडीएफसी लिमिटेड के साथ विलय अगले साल सितंबर तक पूरा होने की उम्मीद जताई है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 25 नवंबर एचडीएफसी बैंक ने अपनी प्रमुख आवास वित्त कंपनी एचडीएफसी लिमिटेड के साथ विलय अगले साल सितंबर तक पूरा होने की उम्मीद जताई है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक दोनों ने शेयरधारकों की मंजूरी लेने के लिए शुक्रवार को आम बैठकें कीं। यह बैठक भारतीय कॉरपोरेट इतिहास में 40 अरब डॉलर से अधिक के सबसे बड़े विलय को लेकर की गई।

इस साल चार अप्रैल को विलय की घोषणा के समय दोनों कंपनियों ने कहा था कि इसमें 12 से 18 महीने का समय लगेगा।

एचडीएफसी बैंक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक शशिधरन जगदीशन ने बैठक में कहा, ‘‘हम मानते हैं कि अतीत के तौर-तरीकों और पिछले रुझानों को देखते हुए प्रभावी तारीख की घोषणा करने में लगभग आठ से दस महीने का समय लगेगा।’’

उन्होंने कहा कि एचडीएफसी लिमिटेड के बेहतर पूंजी पर्याप्तता अनुपात के जरिये इस विलय से नयी इकाई के पूंजी पर्याप्तता अनुपात को 0.20 से 0.30 प्रतिशत तक बढ़ाने में मदद मिलेगी।

एचडीएफसी की बैठक में कंपनी के चेयरमैन दीपक पारेख ने कहा कि एचडीएफसी बैंक भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के साथ विलय को लेकर काम कर रहा है, लेकिन शेयरधारकों को चिंता करने की जरुरत नहीं है।

इसके अलावा एचडीएफसी बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती ने कहा कि एचडीएफसी की सभी सहायक कंपनियां विलय की गई इकाई की सहायक कंपनियां बन जाएंगी। हालांकि, कुछ ऐसी इकाइयां भी हैं जो बैंक का हिस्सा नहीं हो सकती हैं और उनका विनिवेश किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सहायक कंपनियों के विलय के लिए आरबीआई और भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (इरडाई) से मंजूरी मांगी जायेगी।

पारेख ने साथ ही एचडीएफसी शेयरधारकों को स्पष्ट कर दिया कि वह आयु शर्तों को देखते हुए एचडीएफसी बैंक के निदेशक मंडल में शामिल नहीं होंगे और चक्रवर्ती एचडीएफसी बैंक के चेयरमैन बने रहेंगे।

वहीं, जगदीशन ने कहा कि एचडीएफसी के 3,500 से अधिक कर्मचारी बैंक के 1.61 लाख कर्मचारियों की सूची में शामिल होंगे और कुछ को छोड़कर एचडीएफसी की लगभग सभी 508 शाखाओं का विलय भी हो जाएगा।

दोनों बैठकों की अध्यक्षता राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) द्वारा नियुक्त गौतम दोषी ने की। उन्होंने कहा कि मतदान के परिणाम की एक प्रति शनिवार शाम तक एनसीएलटी को उपलब्ध करा दी जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी