देश की खबरें | केवल रिक्ति होने से पूर्वव्यापी पदोन्नति के अधिकार का रास्ता नहीं बनता : न्यायालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि महज रिक्तियां होने भर से कोई कर्मचारी पूर्व प्रभाव से पदोन्नति पाने का हकदार नहीं हो जाता, वह भी तब जब पदोन्नति के तहत आने वाले पद विशिष्ट नियमों के अधीन हों।

नयी दिल्ली, आठ मार्च उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि महज रिक्तियां होने भर से कोई कर्मचारी पूर्व प्रभाव से पदोन्नति पाने का हकदार नहीं हो जाता, वह भी तब जब पदोन्नति के तहत आने वाले पद विशिष्ट नियमों के अधीन हों।

शीर्ष अदालत ने कहा कि पदोन्नति के मामले के निस्तारण के दौरान दो अलग-अलग नियमों के बीच समानता नहीं हो सकती है।

न्यायमूर्ति एस के कौल और न्यायमूर्ति एम एम सुंदरेश की पीठ ने कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड (जेएजी)-I में पदोन्नति से संबंधित मामले में 2014 के दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ केंद्र द्वारा दायर अपीलों पर अपना फैसला सुनाया।

पीठ ने कहा, “जब पदोन्नति वाले पद पर रिक्तियां विशेष रूप से नियमों के तहत निर्धारित की जाती हैं, जो चयन प्रक्रिया के माध्यम से मंजूरी को अनिवार्य करती हैं, तब केवल रिक्ति की मौजूदगी होने भर से कर्मचारी पूर्व प्रभाव से पदोन्नति का हकदार नहीं बन जाता।”

न्यायालय ने कहा, “दूसरे शब्दों में, पदोन्नति का अधिकार और उससे जुड़े लाभ व वरिष्ठता उस पदोन्नति का निर्धारण करने वाले नियमों से ही संदर्भित होंगी।”

पीठ ने कहा, ‘‘किसी भी अधिकारी के पास पदोन्नति वाले पद के लिए अंतर्निहित अधिकार नहीं है, जो कानून के तहत विचारार्थ रखे गये हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\