देश की खबरें | कान फिल्म महोत्सव में पायल कपाड़िया से यादगार मुलाकात : नीरज घेवाण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. निर्देशक नीरज घेवाण और पायल कपाड़िया की प्रतिष्ठित कान फिल्म महोत्सव में एक यादगार मुलाकात हुई। नीरज करीब एक दशक के बाद अपनी किसी फिल्म को इस फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित कर रहे हैं जबकि पायल जूरी सदस्य की भूमिका निभा रही हैं।

नयी दिल्ली, 22 मई निर्देशक नीरज घेवाण और पायल कपाड़िया की प्रतिष्ठित कान फिल्म महोत्सव में एक यादगार मुलाकात हुई। नीरज करीब एक दशक के बाद अपनी किसी फिल्म को इस फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित कर रहे हैं जबकि पायल जूरी सदस्य की भूमिका निभा रही हैं।

नीरज घेवाण की दूसरी फीचर फिल्म 'होमबाउंड' को 78वें कान फिल्म महोत्सव में बुधवार को ‘अन सर्टेन रिगार्ड’ खंड में प्रदर्शित किया गया जहां दर्शकों ने नौ मिनट तक खड़े होकर तालियां बजाकर फिल्म की सराहना की।

इसके बाद नीरज ने पिछले साल कान फिल्म महोत्सव में ग्रैंड प्रिक्स पुरस्कार विजेता कपाड़िया से मुलाकात की।

नीरज ने इंस्टाग्राम पर कपाड़िया के साथ तस्वीर साझा करते हुए एक पोस्ट में कहा, ‘‘कान फिल्म महोत्सव में सबसे बड़ी भारतीय स्टार पायल कपाड़िया के साथ बिताए कुछ पल।’’

कान फिल्म महोत्सव में कई बार शिरकत कर चुके फिल्मकार अनुराग कश्यप ने अपने सहयोगी नीरज के पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए लिखा, ‘‘दो चमकते हुए सितारे।’’

पिछले साल, पायल कपाड़िया ने अपनी पहली फीचर फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन इज लाइट’ के लिए कान फिल्म महोत्सव का दूसरा सर्वोच्च पुरस्कार 'ग्रैंड प्रिक्स' जीतकर इतिहास रचा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\