देश की खबरें | मामले की जानकारी नहीं बताने पर महबूबा मुफ्ती की मां ईडी के समक्ष पेश नहीं हुईं: सूत्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की मां गुलशन नजीर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के एक नोटिस पर बुधवार को एजेंसी के समक्ष पेश नहीं हुईं, क्योंकि उन्हें उस मामले का ब्योरा नहीं दिया गया, जिसमें पूछताछ की जानी है। मुफ्ती परिवार के करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

श्रीनगर, 14 जुलाई पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की मां गुलशन नजीर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के एक नोटिस पर बुधवार को एजेंसी के समक्ष पेश नहीं हुईं, क्योंकि उन्हें उस मामले का ब्योरा नहीं दिया गया, जिसमें पूछताछ की जानी है। मुफ्ती परिवार के करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने कहा कि नजीर को केवल इतना बताया गया है कि ईडी के समक्ष उनकी पेशी धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत दर्ज एक मामले में जरूरी है।

सूत्रों ने कहा, ‘‘वह ईडी के समक्ष पेश नहीं हुईं क्योंकि एजेंसी ने उनके उस पत्र का जवाब नहीं दिया है, जिसमें मामले का ब्योरा पूछा गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मामले में प्राथमिकी या लेनदेन संबंधी आरोपों की जानकारी अभी तक नहीं दी गयी है, जिनके बारे में उन्हें उत्तर देना है।’’

ईडी ने नजीर को उसके समक्ष पेश होने के लिए समन भेजा था। इससे कुछ घंटे पहले ही पीडीपी ने केंद्रशासित प्रदेश के चार दिन के दौरे पर आये परिसीमन आयोग के सदस्यों से मुलाकात नहीं करने का फैसला किया था।

महबूबा ने अपनी मां को ईडी का नोटिस मिलने के बाद ट्वीट किया था, ‘‘जिस दिन पीडीपी ने परिसीमन आयोग से नहीं मिलने का फैसला किया था, उसी दिन ईडी ने मेरी मां को अज्ञात आरोपों में व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए समन भेज दिया। भारत सरकार राजनीतिक विरोधियों को डराने-धमकाने की कोशिशों में वरिष्ठ नागरिकों तक को नहीं छोड़ती। एनआईए और ईडी जैसी एजेंसियां सरकार के इस काम को पूरा करने का हथियार बन गयी हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू