देश की खबरें | मेघालय पुलिस ने नवगठित उग्रवादी संगठन का भंडाफोड़ किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मेघालय पुलिस ने मंगलवार को एक नवगठित आतंकवादी संगठन का भंडाफोड़ करते हुए उसके सात नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

शिलांग, 16 अगस्त मेघालय पुलिस ने मंगलवार को एक नवगठित आतंकवादी संगठन का भंडाफोड़ करते हुए उसके सात नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

महानिरीक्षक डेविस आर मारक ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों में संगठन के अध्यक्ष, ‘कमांडर-इन-चीफ’, महासचिव और पश्चिम खासी हिल्स और जयंतिया हिल्स के ‘एरिया कमांडर’ के अलावा एक महिला और एक किशोर शामिल हैं।

सूचना के बाद मंगलवार सुबह से कई अभियान चलाए गए जिसके बाद सातों को पकड़ लिया गया। मारक ने एक बयान में बताया कि संगठन के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार करने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इस संगठन का नगालैंड के एक उग्रवादी संगठन से संबंध पाया गया है।

ये गिरफ्तारियां तब हुई है जब प्रतिबंधित हाइनीवट्रेप नेशनल लिबरेशन काउंसिल के साथ बातचीत के दौर के बीच हुई हैं। बताया जा रहा है कि बातचीत अंतिम चरण में है।

अपराध शाखा पुलिस थाने में सातों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने उनके पास से मोबाइल फोन और दस्तावेज जब्त किये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\