देश की खबरें | निर्वाचन आयोग की टीम के साथ हुई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार की अगुवाई में निर्वाचन आायोग ने महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से शुक्रवार को सुझाव मांगे।
मुंबई, 27 सितंबर मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार की अगुवाई में निर्वाचन आायोग ने महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से शुक्रवार को सुझाव मांगे।
महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए नवंबर में चुनाव कराए जाने की संभावना है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कार्य दिवस पर मतदान का सुझाव दिया, जबकि कांग्रेस ने 'आवासीय सोसाइटी' में मतदान केन्द्र बनाने पर आपत्ति जताई।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने निर्वाचन आयोग से कहा कि वे एक चरण में चुनाव चाहते हैं।
निर्वाचन आयोग ने प्रत्येक दल के प्रतिनिधिमंडल के साथ अलग-अलग बैठक की।
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मुनाफ हकीम और गजानन देसाई ने किया।
हाकिम ने 'पीटीआई-' को बताया कि उनकी पार्टी 'आवसीय सोसाइटी' में मतदान केंद्र स्थापित करने के फैसले का विरोध करती है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)