जरुरी जानकारी | जीएसटी दरों को युक्तिसंगत बनाने पर रिपोर्ट को अंतिम रूप देने के लिए मंत्री समूह की बैठक 27 नवंबर को

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. माल एवं सेवा कर (जीएसटी) दरों को युक्तिसंगत बनाने पर विचार कर रहे राज्यों के वित्त मंत्रियों की समिति की 27 नवंबर को बैठक होगी। इस बैठक में कर आधार के विस्तार के लिए दरों में बदलाव पर रिपोर्ट को अंतिम रूप दिया जाएगा।

नयी दिल्ली, 23 नवंबर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) दरों को युक्तिसंगत बनाने पर विचार कर रहे राज्यों के वित्त मंत्रियों की समिति की 27 नवंबर को बैठक होगी। इस बैठक में कर आधार के विस्तार के लिए दरों में बदलाव पर रिपोर्ट को अंतिम रूप दिया जाएगा।

सूत्रों ने कहा कि ‘फिटमेंट समिति’ ने स्लैब और दरों में बदलाव और मुक्त श्रेणी से उत्पादों को बाहर करने के बारे में ‘व्यापक’ सिफारिशें की हैं। इस समिति में राज्यों और केंद्र के कर अधिकारी शामिल हैं।

बैठक में इन सिफारिशों पर चर्चा की जाएगी, लेकिन संभवत: सभी को पूर्ण रूप से स्वीकार नहीं किया जाएगा।

दरों को युक्तिसंगत बनाने पर मंत्री समूह (जीओएम) की यह तीसरी बैठक है। इसका गठन सितंबर में किया गया था। इसे दो महीने के अंदर रिपोर्ट देने को कहा गया था।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की अध्यक्षता वाले मंत्री समूह में पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री अमित मित्रा, केरल के वित्त मंत्री के एन बालगोपाल और बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद भी शामिल हैं।

सूत्रों ने कहा कि इस बैठक में मंत्रिस्तरीय समिति की रिपोर्ट को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है और इसे अगले महीने होने वाली जीएसटी परिषद की बैठक में पेश किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Key Players To Watch Out: आज पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

PBKS vs MI Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें