देश की खबरें | मेरठ ने 10 वर्षों में देश की बेहतरीन कनेक्टिविटी को प्राप्त किया : योगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने रविवार को कहा कि केन्‍द्र और राज्‍य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत 'डबल इंजन' की सरकार द्वारा मेरठ के विकास के लिए बीते 10 वर्षों में कई उल्लेखनीय प्रयास किए गए हैं।

मेरठ, नौ मार्च उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने रविवार को कहा कि केन्‍द्र और राज्‍य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत 'डबल इंजन' की सरकार द्वारा मेरठ के विकास के लिए बीते 10 वर्षों में कई उल्लेखनीय प्रयास किए गए हैं।

योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री (नरेन्‍द्र मोदी) जी के मार्गदर्शन में और उनके यशस्वी नेतृत्व में मेरठ ने देश की बेहतरीन कनेक्टिविटी को पिछले 10 वर्षों में प्राप्त किया है।

मुख्यमंत्री ने यहां युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत मेरठ एवं सहारनपुर मंडल के 1,070 युवाओं को 48 करोड़ रुपये के ऋण वितरण समारोह में शामिल होने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में मेरठ के विकास की उपलब्धियां गिनाईं।

योगी ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी (नरेन्‍द्र मोदी) के मार्गदर्शन में और उनके यशस्वी नेतृत्व में मेरठ ने देश की बेहतरीन कनेक्टिविटी को पिछले 10 वर्षों में प्राप्त किया है।

उन्होंने कहा कि देश की पहली रैपिड रेल दिल्ली-मेरठ के बीच प्रारंभ हो चुकी है और 12 लेन के एक्सप्रेस-वे की बेहतरीन कनेक्टिविटी मेरठ के लिए पहले ही प्रारंभ हो चुकी है। मेरठ से प्रयागराज के लिए गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण अंतिम चरण में है और इस बार बजट में सरकार ने मेरठ से हरिद्वार के बीच गंगा एक्सप्रेस-वे को विस्तार देने का भी निर्णय लिया है।

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी (खेल विश्वविद्यालय) हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के नाम पर मेरठ में ही बनाई जा रही है। उन्होंने सुबह वहां का निरीक्षण भी किया। मेरठ का यह खेल विश्वविद्यालय पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूरे प्रदेश को आगे बढ़ाने में बड़ी भूमिका का निर्वहन करने वाला है।

उन्होंने कहा कि इसी वर्ष (2025) खेल विश्वविद्यालय का नया सत्र प्रारंभ होना चाहिए और नवंबर 2025 तक इस विवि का कैंपस बनने की संभावना भी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\